एसडीएम जेवर ने किया मतदाता सूची अभियान के प्रति युवाओं को जागरूक

ग्रेटर नोएडा : जहाँगीरपुर कस्बे के पब्लिक इण्टर कालेज में आज उपजिलाधिकारी जेवर राजपाल सिंह ने छात्र छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए ऐसे युवाओं का आहवान किया जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है या पूर्ण होने वाली है जिनका अभी तक मतदाता सूची नाम दर्ज नही हो पाया ऐसे युवा मतदाता अपना नाम शीघ्र ही मतदाता सूची दर्ज करा लें और अपने आसपास मे 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले अन्य युवाओ को भी अपना अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें

उन्होंने कहा कि युवाओं पर ही देश का भविष्य निर्भर है इसलिए युवा मतदाता अपने बी एल ओ से सम्पर्क कर अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करा ले निर्वाचन आयोग के निर्देशनुसार नये मतदाताओं को जोड़ने का कार्य 30 जुलाई तक चलेगा इस मौके पर उपजिलाधिकारी जेवर राजपाल सिंह, तहसीलदार जेवर अभय सिंह, लेखपाल इन्द्रदेव शर्मा,उपप्रधानाचार्य मदनगोपाल शर्मा, कुलभूषण शर्मा, सीमा शर्मा, रतनसिंह,संजय सिंह,संग्राम सिंह,विनोद,हिम्मत मीणा, सुषमा,विनीता गर्ग,दीपमाला शर्मा कालेज के अन्य शिक्षक और कस्बे के सभी बी एल ओ के अलावा छात्र छात्राएं मौजूद रहे. — रिपोर्ट: विनय शर्मा जहांगीरपुर

यह भी देखे:-

चौकी प्रभारी ने परिवार से बिछड़ी तीन वर्षीय माही  को परिजनों से मिलाया
डीएम बी.एन. सिंह व एसएसपी लव कुमार ने क्राइम मीटिंग में दिए ये दिशा-निर्देश
विशाल भजन संध्या के साथ सूरजपुर में प्राचीन कालीन ऐतिहासिक बाराही मेला-2022 का आगाज 
राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न
रजत जीतकर राष्ट्र, धर्म व संस्कृति का परचम विश्व में फहराया है, सुहास एलवाई ने- नंद गोपाल वर्मा
भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय
नागपुर : 72 वीं इंडियन फार्मास्युटिकल कांग्रेस में यमुना प्राधिकरण ने पेश किया लुभावना प्रोजेक्ट, नि...
नोएडा बार्डर से ग्रेटर नोएडा तक तीसरी आँख से पुलिस रखेगी नजर
आईबीएम डे: टेक्नोवेट 2026, लॉयड बिज़नेस स्कूल में IBM–लॉयड साझेदारी के 10 साल पूरे
दनकौर-बिलासपुर में बस अड्डा व यात्री शेड न होने से यात्रियों को परेशानी
कल का पंचांग, 6 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ, अधिवक्ताओं क...
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2024 का उद्घाटन, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनो...
जब फरियादी की फरियाद सुनने के लिए गौतमबुद्धनगर डीएम जमीन पर बैठे
मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला जनसुनवाई एवं पोषण पंचायत का आयोजन, अध्यक्षता डॉ. मीनाक्षी भराला ने की
गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में हरेला पर्व पर वृहद वृक्षारोपण: हरियाली और एकता का उत्सव