हनुमंत कथा : लंका दहन की कथा सुन मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

ग्रेटर नोएडा : शहर के अल्फा 2 में चल रहे रामकथा – हनुमंत कथा के विषय में मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने बताया कथा वाचक परम पूज्य संत श्री विजय कौशल जी महाराज द्वारा सुनाई जा रही आज हनुमान जी के लंका जलाने की कथा का वर्णन किया। उन्होंने विस्तृत रूप से बताया कि किस प्रकार लंका जाने के लिये उन्हें प्रेरित किया और माता जानकी की सूचना लाने और राम जी का संदेश पहुँचाने का कार्य सौंपा। लंका पार करते समय सुरसा की कथा का विस्तार से वर्णन किया जिसमें सुरसा जैसी विशाल राक्षसी को पार करने के लिये छोटा स्वरूप बनाना पड़ा। इसके साथ साथ महाराज जी ने कथा सुनने का महत्व भी बताया। उन्होंने बताया कि कथा सुनने से भगवान के गुणों का ज्ञान होता है जिससे उनसे मिलने की लालसा होती है। जिस प्रकार माँ बच्चो में उलझी रहती है उसी प्रकार हमें ईश्वर की भक्ति में उलझ जाना चाहिये। जिस प्रकार हम हर समय साँस लेते है, हमारा दिल धड़कता उसी प्रकार सदैव हमें ईश्वर का स्मरण करना चाहिये।

प्रदेश मंत्री नवाब सिंह नागर जी ने माला पहनाकर महाराज जी का स्वागत किया। राजकुमार भाटी, बिजेंद्र सिंह आर्य, आर के सूद, अजब सिंह, जे एन त्रिपाठी, धनप्रकाश शर्मा, वीरेश आर्य, देवमुनि जी ने पुष्प भेंट कर महाराज जी का स्वागत किया।
कथा में उमेश बंसल,पी पी मिश्रा,कुलदीप शर्मा, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल ,मुकुल गोयल,सत्यप्रकाश अग्रवाल,कपिल गुप्ता,जी पी गोस्वामी, ललित शर्मा, गौरव उपाध्याय,जितेंद्र त्रिपाठी,संजीव सालवान,गिरीश गुप्ता,देवीशरण शर्मा,सुरेश पचौरी,वैभव बंसल ,अमरजीत सिंह,अरविंद तिवारी,सरोज तोमर,बीना भाटी,आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

शातिर चोर गिरफ्तार, करता था ऑनलाइन डिलीवरी ऑर्डर का सामान चोरी
President in Gorakhpur: कोरोना को नियंत्रित करने में आयुष की भूमिका अहम : कोविंद
शारदा विश्वविद्यालय ने मनाया 29वां स्थापना दिवस और विश्व अल्पसंख्यक दिवस, सम्मानित किए गए कई प्रमुख ...
महाशिवरात्रि पर आचार्य अशोकानंद महाराज के सान्निध्य में बिसरख धाम में भव्य रुद्राभिषेक, हजारों भक्त...
ग्रेटर नोएडा : गौर सिटी मे धूम धाम से बनाया गया दीवाली मेला
ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ "गुरू वंदन - छात्र अभिनंदन" कार्यक्रम
जहांगीरपुर बूढ़ा बाबा मेला में हजारों की तादात में उमड़े श्रद्धालु
लखनऊ : प्रियंका ने लिया कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकालने का निर्णय, तय किया जाएगा 12 हजार किमी का स...
महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध पर महिला शक्ति उत्थान मंडल ने ज्ञापन सौंपा
कल का पंचांग 30 सितंबर 2025 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
गुलमोहर एस्टेट ई ब्लॉक की नवनिर्वाचित आरडब्लूए के पदाधिकारियों ने ली शपथ
80 कोविड टीका लगाए, 5 कोविड मरीजों को दवा किट वितरण 
रिठौरी के होनहार भाई-बहन ने उत्तर प्रदेश खेलकूद प्रतियोगिता में जीते दो-दो मेडल, किया क्षेत्र और स्क...
सिद्धार्थ तुम बहुत जल्दी चले गए... सलमान खान , शॉक मे कई सितारे
ग्रेटर नोएडा में होली के दिन तीन बार होगी जलापूर्ति
बैंक ऑफ बड़ौदा ने जीएल बजाज के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, ₹31 हजार का उत्कृष्टता पुरस्कार प्रद...