सामाजिक साझा मंच निकालेगा जन पैदल यात्रा, उत्तर प्रदेश को विभाजित करने की मांग
ग्रेटर नोएडा: सामाजिक साझा मंच के द्वारा संगठित संगठन में आज G13 साइड 4 ग्रेटर नोएडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह घोषणा की 2 दिसंबर समय 12:00 बजे दोपहर में उत्तर प्रदेश के विभाजन के लिए जन पैदल यात्रा दादरी चौराहा कोतवाली से जिला मुख्यालय तक निकाली जाएगी। इस यात्रा की मुख्य मांग उत्तर प्रदेश को 3 राज्यों में विभाजित कर पश्चिम प्रदेश, बुंदेलखंड, पूर्वांचल प्रदेश बनाने की मांग है। इस यात्रा में समाज के बहुत सारे संगठन संगठित होकर इस मुद्दे को सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे । यह जानकारी दीपक भाई संयोजक
सामाजिक साझा मंच समिति ने दी।
इस मौके पर सामाजिक संगठन भारतीय किसान यूनियन अंबावत रविंद्र नगर महेश कसाना गिरिराज सिंह जग्गी पहलवान नरेश शकरगढ़ उधमसिंह पर्यावरण संरक्षक संस्था सेफ विक्रांत तोंगड़ आदर्श समाज ग्राम विकास समिति तिलपता सागर खारी हिंदू गौ माता सेवा समिति सैनी आशु शर्मा सोनू हिंदू सबल इंडिया ट्रस्ट सौरभ गोयल एडवोकेट बार एसोसिएशन मनोज भाटी अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन महेश चंदेलिया सामाजिक सरपंच राजवीर सिंह भाटी सुमित सुभाष भाटी राहुल भैया राजा मूवी किशोर सिंह सदर सराय विजयनगर मौजूद रहे।