नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वायु प्रदुषण के प्रति किया सचेत

ग्रेटर नोएडा : दिन-प्रतिदिन विकराल रूप धारण करती जा रही वायु प्रदूषण की समस्या के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सामाजिक संस्था ह्यूमन टच फाऊंडेशन , ऑल इंडिया वुमेन कांफ्रेंस ग्रेटर नोएडा तथा महिला दक्षता समिति ग्रेटर नोएडा ने नुक्कड़ नाटकों का आयोजन शहर के ओमेक्स माॅल में किया । इस नाटक को गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्र- छात्राओं ने प्रस्तुत किया ।
STREET PLAY TO AWARE AIR POLLUTION - GRENONEWS
संस्था की अध्यक्षा डॉ. उपासना सिंह ने वायु प्रदूषण के कारणों तथा समाधानों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए समाज के सभी वर्गों से त्वरित कार्यवाही का आह्वान किया । वायु प्रदूषण की भयावह स्थिति के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी है। प्रदूषण की वजह से पर्यावरण प्रदूषण रोकथाम एवं नियंत्रण प्राधिकरण ने दिल्ली एनसीआर में हेल्थ इमरजेंसी घोषित की है। प्रदूषण बढ़ने से लोग बहुत ज्यादा स्तर तक बीमार हो रहे हैं। इससे उनकी उम्र कम हो रही है। हम वास्तव में नहीं चाहते हैं कि हमारे बच्चों या हमारे बुजुर्गों को प्रदूषण के कारण निरंतर बीमारियों से जूझना पड़े। अत: प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एक व्यापक स्वरूप में सोचना हर नागरिक का कर्तव्य है। पराली जलाए जाने के कारण वायु् प्रदूषण बढ़ रहा है। पराली की विकराल समस्या के लिए शीघ्र समाधान की सख्त आवश्यकता है।

आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों के लिए पराली जलाने की विवशता को समझते हुए सरकार को मध्यस्थता की राह सुझाने की दिशा में कदम उठाना चाहिए। मनोरंजक और शिक्षा प्रद नुक्कड़ नाटक समाज में जागरूकता फैलाने के लिए उपयोगी होते हैं अतः समाज के अनेक मुद्दों पर समय समय पर ऐसे नुक्कड़ नाटकों का आयोजन आवश्यक है ।

इस कार्य क्रम में डाॅ ताषा सिंह, तरूण गोस्वामी , कृति नरेश तथा अमर सिंह ने सक्रिय योगदान दिया ।

यह भी देखे:-

किसान एकता संघ ने यमुना प्राधिकरण को सौंपा ज्ञापन, 16 फरवरी से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
ग्रेटर नोएडा  में  जगह-जगह शान से लहराया तिरंगा, देखें झलकियां 
दादरी को मिली बड़ी सौगात, नए विद्युत उपकेंद्र के टेंडर जारी होने पर जय हो एक सामाजिक संस्था ने जताया...
एनडीए में अब लड़कियां भी हो सकेंगी शामिल - केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में बताया
नवरत्न फाउंडेशन के सहयोग से हिमालय प्राईड सोसायटी  में दो दिवसीय योग शिविर संपन्न  
नोएडा स्थानीय सांसद डॉ महेश शर्मा का घेराव करने जा रहे कांग्रेसी हिरासत में
जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा का ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाएं सं...
जेवर एयरपोर्ट के पास  खिलौना बनाने वाली कंपनियों का जल्द शुरू हो जाएगा निर्माण कार्य
टीम ग्राम पाठशाला ने चलाया जन जागरण अभियान
गुंडा किस्म के सरकारी ठेकेदारों के चरित्र प्रमाण पत्र होंगे निरस्त
प्यारी बहना को इस रक्षाबंधन करें इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ़्ट, सिंगल चार्ज पर चलते हैं 240Km
गौतमबुद्ध नगर की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
कल का पंचांग, 22 मई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
शिवसैनिकों ने शिविर में किया रक्तदान
समाजवादियों ने मनाई छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती, सामाजिक न्याय की विरासत को किया याद
ओमैक्स पाम ग्रीन्स एओए चुनाव में OPGRC पैनल का दबदबा, 9 में से 7 सीटों पर जीत