बड़ी खबर, रणदीप भाटी गैंग का शार्प शूटर एनकाउंटर में घायल , ए.के.-47 बरामद, यूपी एसटीएफ के साथ हुआ मुठभेड़
ग्रेटर नोएडा: एसटीएफ टीम व थाना सेक्टर 24 पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़, बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर की गयी फायरिंग, पुलिस व एसटीएफ की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से हुआ घायल, घायल बदमाश की पहचान उमेश शर्मा उर्फ उमेश पंडित के रूप में हुई, उमेश पंडित कुख्यात रणदीप भाटी गैंग का है शार्प शूटर, बदमाश के पास से बरामद हुई एके-47, कई सालो के बाद एसटीएफ द्वारा की गयी एके 47 की बड़ी बरामदगी, अभियुक्त का उत्तर प्रदेश व दिल्ली में है लम्बा अपराधिक इतिहास, इसके विरूद्ध है 15 से अधिक मुकदमे दर्ज, आईजी रेंज मेरठ द्वारा घोषित किया गया था 50,000/- का इनाम।
स्पेशल टास्क फोर्स, उ0प्र0, लखनऊ।
आज दिनांक 27-11-2019 को जनपद गौतमबुद्ध नगर के बिसरख ईलाके में एस0टी0एफ0 टीम और सेक्टर 24 थाना पुलिस द्वारा बदमाशों से हुई जबरदस्त मुठभेड़।
बदमाशों द्वारा एस0टी0एफ0 टीम पर की गयी फायरिंग।
एस0टी0एफ0 की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से हुआ घायल।
घायल बदमाश की पहचान उमेश शर्मा उर्फ उमेश पंडित के रूप में हुई।
उमेश पंडित कुख्यात रणदीप भाटी गैंग का है शार्प शूटर।
बदमाश के पास से हुई बरामद ए0के0-47
विगत कई वर्षों के बाद एस0टी0एफ0 द्वारा की गयी ए0के0 47 की बड़ी बरामदगी।
अभियुक्त का उत्तर प्रदेश व दिल्ली में है लम्बा अपराधिक इतिहास।
इसके विरूद्ध है 15 से अधिक अभियोग पंजीकृत।
पुलिस महानिरीक्षक, मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ द्वारा घोषित किया गया था 50,000/- का इनाम
