ग्रेटर नोएडा : सेना भर्ती घोटाले का पर्दाफाश, पूर्व फौजी गिरफ्तार, छह सेना के कर्मचारी की है तलाश

ग्रेटर नोएडा।यहाँ की बादलपुर पुलिस ने फर्जी तरीके से सेना में भर्ती कराने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है . गिरोह का सरगना आर्मी का रिटार्यड हवलदार निकला । पुलिस ने रिटार्यड हवलदार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से फर्जी दस्तावेज व अन्य सामान बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर सेना के कर्मचारियों से मिलीभगत कर लड़कों को सेना में भर्ती कराने का काम में लिप्त थे। प्रत्येक कैंडिडेट से 5-7 लाख रूपये लिया जाता था। इस मामले में अभी भी छह लोग वांटेड हैं,जो वर्तमान में सेना में तैनात हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फर्जीवाड़े की सूचना सेना के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि बादलपुर थानापुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग सेना में भर्ती कराने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो महत्वपूर्ण सुराग मिला। इस पर पुलिस टीम ने मंगलवार को छपरौला से गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों की पहचान आदेश कुमार, लव कुमार व प्रमोद कुमार निवासी गांव अनेडा थाना अगौता बुलंदशहर के रूप में हुई है। आदेश कुमार व प्रमोद कुमार सगे भाई हैं। एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त आदेश कुमार सेना से रिटार्यड है। रिटार्यड होने के बाद कोचिंग सेंटर खोल रखा है,जिसकी आड़ में कैंडिडेट को भर्ती कराने का झांसा देकर सेना में भर्ती कराने का ठेका 5 से 7 लाख रूपये में लेता है।

फिजिकल,मेडिकल व वेरिफिकेशन तक की जिम्मेदारी आरोपियों की होती है। जांच में पता चला है कि सेना में भर्ती का काम देखने वाले कुछ अधिकारियों/कर्मचारियों की मिलीभगत से यह फर्जीवाड़ चल रहा था। मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर सेना में तैनात छह कर्मचारियों अजीत उर्फ बग्गी एआरओ मेरठ, विक्की एआरओ आगरा, सेंडी हवलदार एआरओ आगरा, विजय हवलदार एआरओ फतेहगढ़, सूबेदार दिवाकरन एआरओ बरेली व राहुल पांडे एआरओ वाराणसी का नाम प्रकाश में आया। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त इस मामले में वांछित चल रहे अभियुक्तों से सेटिंग कर भर्ती में फर्जीवाड़ा कर रहे थे।

यह भी देखे:-

नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दर्जन भर बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद
ग्रेनो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन, स्केटिंग व शूटिंग एक दिसंबर से ही शुरू
पत्रकार हमले में तीन गिरफ्तार, स्कूल मालिक के गिरफ्तारी की मांग ने जोर पकड़ा
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने ज़िला मुख्यायल सूरजपुर में दिया धरना
Covid 19 India News: कोरोना को लेकर सरकार की चेतावनी, बहुत तेजी से फैल रहा कोरोना, अगले चार हफ्ते बे...
जी-20 समिति: कोरोना को लेकर भारत की तैयारियों के बारे में वित्त मंत्री ने बताया
COVID-19: मुश्किल वक्त में मुकेश मासूम बने अपने गांव का सहारा
शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा का झांसा देकर 2 लाख 90 हजार रुपए की ठगी
पता पूछने के बहाने कंपनी के गनमैन को मारी गोली
ग्रेटर नोएडा में क्राइम ब्रांच ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा
सीएम योगी का बड़ा फैसला : कोरोना वैक्सीनेशन के लिए सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी
गौतमबुद्ध नगर में कल से छह जगह होगा कोरोना वैक्सीनेशन 
गौतमबुद्ध नगर पंचायत चुनाव, जानिए शाम 5 बजे तक क्या रहा मतदान प्रतिशत 
पारिवारिक विवाद होने पर साढू ने मारी गोली
गौतम बुद्ध नगर: दिव्यांगजन को नि:शुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल पाने का मौका, अब ऑनलाइन करें आवेदन
टीके की दोनों डोज लेने वाले 99 फीसदी को नहीं जकड़ सका कोरोना, देखें आंकड़े