हिन्दू युवा वाहिनी के नेता का शव मिला , जांच में जुटी पुलिस
ग्रेटर नोएडा : यहाँ के दनकौर थाना क्षेत्र के अट्टा गुजरान गांव के समीप हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संदीप नागर निवासी अट्टा गुजरान का शव मिलने से सनसनी फैल गई. संदीप के सर पीछे गोली लगी है. मृतक संदीप के परिजनों का कहना है कि रात में संदीप को उसके दोस्त घर से बुला कर ले गए थे. आज सुबह संदीप का शव गाँव के पास पड़ा मिला । संदीप नागर हिन्दू युवा वाहिनी में भी सदस्य है . परिजनों की माने तो रात में 8 बजे घर से जाने के बाद जब उसे बार-बार कॉल की गई लेकिन उसने कॉल पिक नहीं की. आज सुबह राहगीरों ने संदीप का शव पड़े देखा तो इसकी सूचना दी . लिस ने मौके पर पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
एसएसपी नोएडा वैभव कृष्ण ने बताया प्रथम दृष्टया प्रतीत हुआ है संदीप के सर के पीछे गोली मारी गई है . इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद होगी. प्राथमिक जांच में पता चला है शराब को लेकर विवाद हुआ था. फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है .

