नहीं रहे भारत के मशहूर वैज्ञानिक प्रो. यशपाल

नोएडा। भारत के मशहूर वैज्ञानिक एवं शिक्षाविद् प्रो.यशपाल का बीती रात को नोएडा के मैक्स अस्पताल में बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्हें उनके बेटे अनिल पाल ने मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया था। उनके शव को देर रात को नोएडा के कैलाश अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। उनकी उम्र 90 वर्ष थी। उनके बेटे ने बताया कि प्रो.यशपाल का कल रात को नोएडा के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था वहां पर उनका निधन हो गया।

उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र है। पद्म विभूषण और पद्म भूषण समेत कई सम्मानों से नवाजे गये प्रो.यशपाल देश के कई महत्वपूर्ण पदों पर पूर्व में तैनात रह चुके हैं। वह योजना आयोग में मुख्य सलाहकार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में सचिव और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग में अध्यक्ष भी रह चुके हैं। प्रो0 यशपाल नोएडा के सेक्टर-15ए में रहते थे। वह देश के पूर्व राष्ट्रपति व प्रसिद्ध वैज्ञानिक स्व0 डा0 एपीजे अब्दुल कलाम के साथ भी काम कर चुके थे। कृषि विज्ञान पर प्रो0 यशपाल की खासी पकड़ थी। उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखी हैं।

यह भी देखे:-

ममता बनर्जी ने मांगे पाक के ख़िलाफ़ सेना की #AirStrike के सबूत
COVID-19:देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए संभव नहीं होगा लॉकडाउन हटाना :प्रधानमंत्री
चीन के इन 42 APP को रक्षा मंत्रालय ने देश की सुरक्षा के लिए बताया खतरा
सुषमा स्वराज की यादें:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ 1970 में राजनीतिक सफर
इनकम टैक्स रीटर्न (ITR) दाखिल करने की तारीख बढ़ी
सूर्य नमस्कार करने के लिए रवाना हुआआदित्य एल 1, ISRO ने किया सफल प्रक्षेपण
पंचतत्व में विलीन हुई हीराबेन : पीएम मोदी ने मां को दी मुखाग्नि
जानिए विराट और अनुष्का ने प्रधानमंत्री राहत कोष और महाराष्ट्र सरकार को दिया कितना राशि...
आरटीआई में हुआ खुलासा, सितम्बर  तक 71 बाघ खो चुके हैं हम , एनटीसीए ने दी जानकारी
जर्मन एजेंसियों के रडार पर था बर्लिन का हमलावर
हस्तशिल्प निर्यातकों के दुनिया के सबसे बड़े आयोजन के व्यस्त दिनों का हुआ शानदार समापन
देश में मोदी-शाह की जोड़ी के मैजिक के बाद भी राज्यों में सिकुड़ते साम्राज्य को बचाना भाजपा के सामने बड़...
दुनिया के धनवान : जेफ बेजोस बनें एक बार फ़िर सबसे धनवान, जानिए शीर्ष 10 धनकुबेरों की कितनी है संपत्ति
Auto Expo 2020: Batrixx ई-बाइक सिंगल चार्ज पर चलती है 300 km
Deepotsav in Ayodhya: पुष्पक विमान से आएंगे बंगाल की सीता संग दिल्ली के राम
सीआरपीएफ के 18 जवान शहीद, आईईडी से लैस कार में सवार था जैश का आतंकी