आश्वाशन मिलने पर हड़ताल पर गए रेलवे ट्रैक मैन काम पर लौटे , जानिए क्या थी मांग

ग्रेटर नोएडा : दिल्ली हावडा रेल मार्ग (delhi howrah train route) के दादरी रेलवे स्टेशन (DADRI RAILWAY STATION) पर तैनात ट्रेक मैन अचानक हड़ताल पर चले गए । आरोप है यहां पर तैनात सिनियर ट्रेक मैन आफिसों व अधिकारियों के घर पर काम करते है। नये ट्रेक मैंनो से काम कराया जा रहा है। हड़ताल के दौरान रेलवे ट्रक का करीब 5 घंटे काम बंद रहा। सिनियर अधिकारियों के आशवसन के बाद काम पर लौटे।

रेलवे ट्रेक मैन ने बताया कि दादरी रेलवे स्टेशन पर 18 ट्रेक मैनों का नया स्टाफ आया है। इनको केवल 3 माह का अनुभव है। आरोप यहां के अधिकारियों ने सिनियर ट्रेक मैनों को अपने घरों व आफिसों में लगा कर नये स्टाफ को ट्रेक पर लगा दिया है। नये स्टाफ को जानकारी अधिक न होने के कारण कोई भी गलती हो सकती है। जिससे विभाग को नुकासन हो सकता है। पहले गलती हो चुकी है जिससे नुकासन हो गया था। नये ट्रेक मैनों ने सिनियर ट्रेक मैनों के साथ काम करने की मांग को लेकर सिनियर अधिकारी से मौखिक शिकायत की थी लेकिन कोई निर्णय नही लिया गया। इससे नाराज होकर आज सुबह से काम बंद करके हड़ताल पर बैठ गये। वही रेलवे ट्रेक विभाग के अधिकारियो नेे इनकी अनुपस्थिति लगा दी। रेलवे के उच्च अधिकारियो ने मामले को संज्ञान में लेकर इनसे वार्ता की और सिनियर ट्रेक मैनो को काम पर भेजने का आश्वासन दिया। तब जाकर ये लोग काम पर लौटे। दादरी रेलवे ट्रेक निरीक्षक बी एस पाण्डेय इस प्रकार का कोई मामला नही है। आरोप निराधार है सभी ट्रेक मैन काम कर रहे है।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा की जूनियर कैडेट चेष्टा सिंह का RDC-2026 के लिए चयन, एसकेएस विद्या मंदिर और जिले का नाम ...
कोरोना योद्धाओं के लिए LONGLI TECHNOLOGY ने PPE KIT समेत मास्क व सेनेटाईजर दान दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे 'मन की बात', इन मुद्दों का कर सकते हैं जिक्र
गौतम बुद्ध नगर में नए कानून के तहत थाना सूरजपुर में दर्ज हुआ मुकदमा
घंघोला गाँव की बेटियों ने कुश्ती में जीता स्वर्ण
श्री राममित्र मंडल रामलीला : आकाश मार्ग से पहुँचे हनुमान संजीवनी लेने
नागपुर: केंद्रीय मंत्री गडकरी ने पेट्रोल की कीमतों को बताया बड़ी समस्या, दिया यह समाधान
ठंड से बचाव के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर ने जारी की एडवाइजरी
Weather Update 5 August: दिल्ली-यूपी और हरियाणा में अगले कुछ घटों में हो सकती है बारिश
कोरोना प्रभावित ज़रूरत मंदों की ऐसे सहायता कर रहा है NTPC महिला संस्था जागृति समाज
Empowering Girls, Empowering Generations
School Reopening: UP, DELHI में एक सितंबर से स्कूलों में शुरू होंगी नई कक्षाएं, जानें- क्या हैं नियम...
कोरोना की तीसरी लहर: वायरस की प्रजनन दर बढ़ रही, एम्स और सीएसआईआर की चेतावनी
गलगोटियाज विश्वविद्यालय के इनोवेशन काउंसिल ने  "उद्यमिता और नवाचार के रूप में कैरियर के अवसर" विषय प...
2017 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोई बेटी सुरक्षित नहीं थी, लेकिन 2017 के बाद प्रदेश की हर बेटी...
जे.पी. इन्टरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर समारोह का आयोजन