ई रिक्शा गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
नोएडा : सेक्टर 20 थाना पुलिस ने ई रिक्शा चोरों को गिरफ्तार किया है . नोएडा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति :
जनपद गौतम बुद्ध नगर पुलिस का सराहनीय कार्य दिनांक 21.11.19 को थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा 02 ई-रिक्शा चोरो को सेक्टर 02 व सेक्टर 03 के मध्य रोड से समय करीब 23ः10 बजे चोरी की गई 01 ई-रिक्शा नंबर यूपी 16 एफटी 5240 सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तो ओमकार गिरी पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र गिरी निवासी चकपार थाना ताजपुर जिला समस्तीपुर बिहार व मोनू दीक्षित पुत्र श्याम बाबू दीक्षित निवासी नई बस्ती थाना दक्षिण जिला फिरोजाबाद द्वारा थाना क्षेत्र में कई घटनाओ को करना स्वीकार किया गया है। अभियुक्तो के विरूद्ध थाना सेक्टर 20 मे मु0अ0स0 1370/19 धारा 379/411 आईपीसी के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम पताः
1. ओमकार गिरी पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र गिरी निवासी चकपार थाना ताजपुर जिला समस्तीपुर बिहार हाल पता मस्जिद के पास जेजे कॉलोनी सेक्टर 16 नोएडा
2. मोनू दीक्षित पुत्र श्याम बाबू दीक्षित निवासी नई बस्ती थाना दक्षिण जिला फिरोजाबाद हाल पता जेजे कॉलोनी सेक्टर 16 नोएडा
बरामदगी का विवरणः-
1. 01 ई-रिक्शा नंबर यूपी 16 एफटी 5420 मीडिया सेल
गौतम बुद्ध नगर पुलिस
