ग्रेटर नोएडा : रोजगार मेला कल 22 नवम्बर को , हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आईटीआई योग्यता वाले युवक युवतियों को मिलेगा रोजगार

ग्रेटर नोएडा : कल 22 नवंबर, 2019 को जिला सेवायोजन कार्यालय, सूरजपुर- दादरी रोड, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर में होगा रोजगार मेले का आयोजन, बेरोजगार युवक/युवतियों को मिलेगा रोजगारः डीएम।

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने जनपद के समस्त बेरोजगार युवक/युवतियों का आहवान करते हुये जानकारी दी है कि जनपद में जिला सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से दिनाॅक 22 नवंबर, 2019 को जिला सेवायोजन कार्यालय, सूरजपुर दादरी रोड ,ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर में प्रातः 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। आयोजित होने वाले मेले में 05 कम्पनियों के प्रतिनिधियों के द्वारा भाग लिया जायेगा। आयोजित मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आईटीआई (फिटर, मशीनिष्ट, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन) एवं डिप्लोमा परीक्षा में उत्तीर्ण 18 से 25 वर्ष आयु वाले युवक युवतियों का चयन किया जायेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे सभी पात्र युवक/युवतियाॅ जिन्होंने अपना पंजीकरण सेवायोजन विभाग के पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर कराया हुआ है और जिन्होंने अपना आवेदन सेवायोजन पोर्टल पर प्रदर्शित रिक्तियों के अनुसार किया हुआ है, ऐसे सभी आवेदक अपने शैक्षिक मूल प्रमाण पत्रों के साथ जिला सेवायोजन कार्यालय, सूरजपुर दादरी रोड ,ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर में दिनाॅक 22 नवंबर, 2019 प्रातः 10 बजे आयोजित रोजगार मेले में भाग ले सकते है। आयोजित रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थी को यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

यह भी देखे:-

उभरते जोखिम और रुझान: एक भविष्य प्रूफ व्यवसाय पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित
ग्रेटर नोएडा में मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु करप्शन फ्री इंडिया संगठन का प्रदर्शन
मुख्यमंत्री योगी ने किया एलान: मथुरा में मांस की बिक्री पर लगेगी रोक, शराब बेचने पर भी होगी पाबंदी
जीआईएमएस ग्रेटर नोएडा में नैतिक स्वास्थ्य शिक्षा की नई पहल
Covaxin: उत्पादन के लिए सरकार ने गुजरात के अंकलेश्वर में वैक्सीन विनिर्माण सुविधा को मंजूरी दी
हाईटेक सिटी कचैडा मामला : किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में महापंचायत, आज 21 किसान गिरफ्तार
तारीखें घोषित : किसानों को एकजुट करने को किसान मोर्चा लगातार करेगा पंचायत, अक्तूबर में तीन जिलों में...
बुजुर्ग महिला से दुर्व्यवहार मामला : बीकेयू अम्बावता ने विरोध में सौंपा ज्ञापन
योग गुरु कर्मवीर जी महाराज के शिविर में उमड़ी साधकों की भीड़
जेवर विधायक ने किया बाढ़ संभावित ग्रामों का दौरा
"बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" रथ को डीएम बी.एन. सिंह ने दिखाई हरी झंडी
सामाजिक न्याय के योद्धा, चौधरी केसरी सिंह गुर्जर का निधन
ईस्टर्न पेरीफेरल का काम शुरू करवाने पर भड़के किसान, रेल मार्ग किया ठप , पुलिस ने किया गिरफ्तार
किसान एकता संघ आगामी 17 मई को एनपीसीएल कार्यालय का करेगा घेराव:रमेश कसाना
देश के प्रति मन में रखे पवित्र जज्बा : रेणु चतुर्वेदी
यथार्थ सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल परिसर में पुलिस चौकी का उद्घाटन किया