प्रथम जिला शितो-रयु मार्शल आर्ट कराटे चैम्पियनशिप में जोरदार मुकाबले
ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन में आयोजित द शिटो-रयु मार्शल आर्ट कराटे चैम्पियनशिप में दिल्ली-एनसीआर के 10 से अधिक क्लबों के बीच जोरदार मुकाबले हुए।
ग्रेटर नोएडा स्थित द विजडम ट्री स्कूल में रविवार को आयोजित इस चैम्पियनशिप में ट्रैडिशनल शितो-रियू कराटे एसोसिएयशन विजेता रहा। उपविजेता की ट्राफी रेनबुकाई-इंडिया को मिली जबकि शितो – रियू मार्शल आर्ट एसोसिएशन तीसरे स्थान पर रहा। चैम्पियनशिप में 5 से 18 वर्ष के आयु वर्ग में व्यक्तिगत कराटे मुकाबल हुए।
इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन के के श्रीवास्तव, प्रिंसिपल सुनीता ए शाही के अलावा गौतमबृद्ध नगर कराटे वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा, महासविच कमल थापा, कोषाध्यक्ष बाल किशन गुरूंग, उपाध्यक्ष सुबोध धिमान के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।
