इन तीन अपराधिक प्रवृति के लोगों पर लगा गैंग्स्टर

डीएम वाॅर रूम गौतमबुद्धनगर से। अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध जिला प्रशासन सख्त, 03 लोगो पर लगाया गया गैंगस्टर।
जनपद में अपराध नियंत्रण करने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह के द्वारा निरंतर रूप से व्यापक स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। इसी श्रंखला में 03 लोगो पर गेंगस्टर लगाया गया है। सम्बन्धित के द्वारा आर्थिक एवं भौतिक उद्देश्यांे की पूर्ति के लिए आम जनता को उकसाकर अधिक से अधिक लोगो को कम्पनी में बाईक चलवाने को लेकर जनता से करोड़ो रूपये की ठगी कर अवैध धन अर्जित करते है, जिससे जनता में भय व आक्रोश व्याप्त है, इसी क्रम में इनके ऊपर गैंगस्टर की कार्यवाही की गयी है।

जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर बबलू कुमार यादव उर्फ हर्षवर्धन पुत्र रनवीर यादव निवासी नंगला धनी थाना निधोली कंला जिला एटा, रोहित चैहान पुत्र इकबाल सिंह चैहान निवासी आकाश द्वीप इन्कलेव दिल्ली रोड़ थाना मंगलौर रूड़की उत्तराखण्ड, जीवन पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी आबिदगढ थाना खन्दौली जिला आगरा पर गैंग्स्टर लगाया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में बताया कि जनपद में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध निरंतर रूप से कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। अतः भविष्य में यह कार्यवाही प्रस्तावित रहेगी और जो माफिया/अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं उन पर गुंडा एक्ट एवम गैंगस्टर तथा जिला बदर करने की कार्यवाही करने के साथ-साथ अन्य सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

यह भी देखे:-

गृह कलेश के चलते लगाई फांसी
कासना पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाशों का गिरोह, चोरी के मोबाईल बरामद
नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 साल से फरार ₹50,000 का इनामी गिरफ्तार
फैक्ट्री में चोरी करने वाला गिरफ्तार , चोरी का माल बरामद
बसपा नेता के बेटे की झाड़ियों में मिली लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
लापता सुरक्षा गार्ड जहरखुरानी गिरोह का हुआ शिकार
बीटा 2 पुलिस हत्थे चढ़ा वांटेड आरोपी, गिरफ्तार
ऑनलाइन गूगल में व्हाट्सप्प नंबर पोस्ट कर चल रहा था वेश्यावृत्ति का धंधा, दो आरोपी गिरफ्तार, दो पीड़ित...
जमीन का फर्जी  दस्तावेज तैयार के फर्जीवाड़ा करने वाला गिरोह का भंडाफोड़, महिला सहित तीन गिरफ्तार 
बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूटी मोबाइल
दादरी पुलिस ने किया अवैध मिट्टी खनन के आरोप में तीन को गिरफ्तार
सैलरी पर वाहन चोरी कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
तीन बावरियों गिरफ्तार कर पुलिस ने किया जमालपुर डबल मर्डर डकैती काण्ड का खुलासा,
बंद पड़ी फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार 
ग्रेटर नोएडा में किसानों का प्रदर्शन, किसान एकता मंच ने निकला शव यात्रा, आज़ाद समाज पार्टी, AIMIM ने ...
बीपीटी की छात्रा ने जहर खाकर की ख़ुदकुशी