शादी समारोह में पटाखा छोड़ना पड़ा भारी, प्रशासन ने दुल्हा …. पढ़ें पूरी खबर

नोएडा: नोएडा प्रशासन ने शादी में पटाखे छोड़ने पर दूल्हे के पिता पर मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें प्रदुषण का स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुँच चूका है . जिसके चलते दिल्ली एनसीआर की आबोहवा दूषित हो रही है। ऐसे में प्रशासन ने निर्माण कार्य और फैक्ट्रियों में काम बंद करा दिए हैं। और तो और प्रशासन ने स्कूल भी दो दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया है। ऐसे में नोएडा में एक शादी समारोह के दौरान प्रतिबंधित पटाखों को छोड़ा जा रहा था। जिसको लेकर प्रशासन ने दूल्हे के पिता और आयोजकों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

जिला सूचना विभाग द्जवारा जारी प्रेस रिलीज़ में कहा गया है जनपद में पटाखे छोड़ने के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं एनजीटी के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों के द्वारा निरंतर कड़ी कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है। इस क्रम में नगर मजिस्ट्रेट नोएडा शैलेंद्र कुमार मिश्र के द्वारा बड़ा कदम उठाते हुए माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश एन जी टी के आदेश की अवहेलना कर कल रात में सेक्टर 51 मे वेडिंग विला में पटाखे के खूब प्रयोग करनें पर दूल्हे के पिता और आयोजक के विरुद्ध पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की धारा 15 के अन्त॔गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किया गया। सभी मैरेज लान एवं कम्यूनिटी सेन्टर को माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश से अवगत करा दिया गया था। पांच साल की सज़ा और एक लाख रुपये जुर्माना का प्रावधान है। नगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि यह कार्यवाही आगे भी इसी प्रकार सुनिश्चित की जाएगी यदि कहीं पर भी पटाखे बजाने का कार्य किया गया तो संबंधित के विरुद्ध एनजीटी के नियमों का उल्लंघन एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना मानते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

यह भी देखे:-

भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने की यमुना प्राधिकरण में समीक्षा बैठक
रामलीला से मंच से हुआ भव्य कन्या पूजन, भरत मिलाप, सूर्पणखा प्रसंगों का हुआ मंचन.....ग्रेटर नोएडा वेस...
ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों ने अल्फा 1 सेक्टर का किया दौरा, सेक्टर की समस्याओं से हुए रूबरू
श्रीराम बारात शोभायात्रा का भव्य आयोजन, नगरवासियों ने जगह-जगह किये स्वागत॥
सपाइयों ने मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन
दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार
पार्क के पास मिला अर्धनग्न व्यक्ति का शव
भीड़भाड़ वाले बाजारों में मोबाइल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, 57 फोन बरामद
श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा की बैठक हुई सम्पन्न
नोएड़ा: ज़ोन 1 में सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, 27 उपनिरीक्षकों को किया गया इधर से उधर
अवैध संबंधों के चलते दोस्त के साथ मिलकर चचेरे भाई की ईंट से पीट-पीटकर हत्या, पार्क में पड़ा मिला शव
कोविड वैक्‍सीन : 2022 की पहली तिमाही तक बच्‍चों के लिए आ जाएगी कोवोवैक्स
नगर निकाय चुनाव के सम्बन्ध में शिकायत करनी है तो इन नंबरों पर करें सम्पर्क, मोबाईल नंबर जारी
छत से गिरा युवक, मौत
नोएडा पुलिस ने दी जनपदवासियों को नववर्ष की शुभकामना
गलगोटिया विश्वविद्यालय में आध्यात्मिक गुरु दाजी ने किया "भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र" का शुभारंभ, छात...