नुक्कड़ नाटक के जरिये बेटी बचाओ बेटी पढाओ का दिया सन्देश

ग्रेटर नोएडा : सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ( भारत) के बैनर तले ग्रेटर शारदा यूनिवर्सिटी के नर्सिंग विभाग के छात्रों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिसरख जनपद गौतमबुद्धनगर पर बेटी बचाओ- बेटी पढाओ अभियान के अन्तर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। नुक्कड़ नाटक से पूर्व छात्रों ने गांव में पोस्टर बैनर के साथ जागरूकता रैली निकाली । नुक्कड़ नाटक के द्वारा छात्रों द्वारा देश में आये दिन बेटियों के साथ हो रही कन्या भ्रूण हत्या, दहेज हत्या, घरेलू हिंसा छेड़छाड़ और बलात्कार जैसी घटनाओं पर कटाक्ष किया साथ ही लोगों से बेटियों को भी बेटों के समान शिक्षित करने का आह्वान किया ।

इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डा सचिन्द्र मिश्रा ने कहा कि देश में लगातार बेटियों की गिरती संख्या बेहद चिंता का विषय है इसे रोकने के लिये समाज सेवी संसथाओ के साथ साथ प्रशासन को भी जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने चाहिये । वहीं संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने सरकार द्वारा बेटियों के लिये चलायी जा रही लाडली लक्ष्मी योजना, भाग्य लक्ष्मी योजना, कन्या जागृति योजना, नन्दा देवी कन्या योजना और कन्या सुमंगला योजना आदि योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायी । कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण की शुद्धता हेतु स्वास्थ केन्द्र प्रांगण में पौधारोपण किया गया । कार्यक्रम में महासचिव अनिल भाटी, विजय तंवर, डा दीपराज़, गीता भाटी , सुनीता यादव, अरविन्द,डा शिल्पी अनुष्का, ओमदत्त रामवीर और विनोद प्रधान के साथ स्कूली छात्रों और आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।

यह भी देखे:-

क्रिप्टो से कमाने वालों पर टैक्‍स लगाने की तैयारी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कारोबार में आई तेजी
FHRAI–IHM ग्रेटर नोएडा में निदेशक अरुण कुमार सिंह को भावभीनी विदाई, संस्थान की प्रगति में निभाई अहम ...
एस्टर पब्लिक स्कूल में ग्रीन एंड सुरक्षित दिवाली के लिए जागरूकता कार्यक्रम
आईआईएमटी कॉलेज में उर्जा स्‍पोर्टस फेस्‍ट 2018 का आयोजन
सावित्री बाई कॉलेज की एथलेटिक्स की चार छात्राओं का सीबीएसई क्लस्टर के राष्ट्रीय खेल हेतु चयन
छात्रों में अच्छे संस्कार के लिए शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण - पी.के. गुप्ता (चांसलर शारदा विश्ववि...
"रुस्लान" फ़िल्म के कलाकार पहुंचे गलगोटिया यूनिवर्सिटी, जानिए क्या है खबर
गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 जनवरी तक भरें आवेदन
शिक्षा विभाग ने स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की, घर-घर जाकर दस्तक दिया जायेगा जिससे कोई बच्चा स्कूल जा...
गलगोटियाज कॉलेज में डॉ. कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट 2024-25 का भव्य उद्घाटन
भारत को विश्व गुरु बनने के लिए आधुनिक विचारों के साथ धर्म की शिक्षा भी लेनी होगी: जुगल किशोर
शारदा विश्वविद्यालय के छात्रों ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश
यूनाइटेड कॉलेज में "फाउंडर्स डे - सम्मान समारोह” का आयोजन
Tokyo Paralympics: योगेश और देवेंद्र के हाथ लगी चांदी, सुंदर गुर्जर ने जीता कांस्य
प्रोफेसर एन.आर माधव मेनन ग्लोबल म्यूटिंग प्रतियोगिता 2023 का अंतरष्ट्रीय राउंड
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के बीच MoU, योग-ध्यान और SDGs को बढ़ावा दे...