गौतमबुद्ध विश्विद्यालय : होनहार विद्यार्थी हुए सम्मानित

ग्रेटर नोएडा: सफलता के उच्चतम शिखर पर पर पहुँचना और मानवीय मूल्यों का उच्चतम प्रतिमान सुस्थापित करना प्रत्येक छात्र- छात्रा के जीवन का लक्ष्य होना चाहिए। यह बात गौतम बुद्ध विश्विद्यालय द्वारा आयोजित मेरिट छात्रवृत्ति वितरण समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ) भगवती प्रकाश शर्मा जी ने कही। माननीय कुलपति महोदय ने अपने सम्बोधन में छात्रों से इस बात की अपील की कि वे अपने जीवन मे सफलता का एक ऐसा आयाम सुस्थापित करे जिससे आने वाली भावी पीढ़ी उन्हें अपने आदर्श के रूप में प्रस्तुत करें।

कार्यक्रम के इस सुअवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री बच्चू सिंह जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि असफलता सफलता का प्रथम आयाम है इसलिए जीवन में असफलता से निराश होने की आवश्यकता नहीं है बल्कि कई गुना उत्साह के साथ अपने कार्य पथ पर अग्रसर होना चाहिए सफलता एक दिन अवश्य प्राप्त होगी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और बी ए एल एल बी की छात्रा सुरभि केे सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर अधिष्ठाता अकादमिक प्रोफेसर डॉ श्वेता आनंद ने भी अपने आशीर्वचन से छात्रों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन विश्विद्यालय की छात्रवृत्ति समिति द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में विश्विद्यालय के विभिन्न संकायों और विभागों केउच्चतम अंक प्राप्त प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रतिष्ठा प्रमाण पत्र के साथ साथ विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान चेक के माध्यम से किया गया। उक्त अवसर पर विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, अभिभावक और छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे श्री दीपक कुमार जी रहे। जिन्होंने विश्विद्यालय से एम टेक की उपाधि प्राप्त की थी और इस बार उनका चयन भारतीय अभियांत्रिकी सेवा में 54वें स्थान पर है। विश्वविद्यालय ने इस अवसर पर दीपक जी और उनके माता पिता को भी सम्मानित किया।अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ वर्षा दीक्षित ने किया।

यह भी देखे:-

जीएनआईओटी ग्रेटर नोएडा की नई पहल: राजस्थान के विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष जोर
RYAN INTERNATIONAL SCHOOL GREATER NOIDA CONGRATULATE STUDENTS FOR QUALIFYING JEE ADVANCE
Mother’s Day Celebration at Ryan Greater Noida
दनकौर पुलिस ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
देखें VIDEO, 26 फ़रवरी को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह पर रिपोर्ट
सेंट जोसफ विद्यालय में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
जीएनआईओटी के छात्रों ने जिम कॉर्बेट में सीखे नेतृत्व और टीमवर्क के गुर
रेडियो की सार्वभौमिकता और और महत्ता से रूबरू हुए शारदा विश्व विद्यालय के छात्र
राष्ट्रीय सेवा योजना, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने निकाला तिरंगा यात्रा 
फीस नियामक अधिनियम के तहत ही बच्चों से ली जाती है फीस: फादर एल्विन पिन्टो, प्रधानाचार्य सेन्ट जोसेफ...
जीबीयू में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के 03 दिवसीय ओरियंटेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ 
बजट 2021: “हम हैं ना” और “सब ठीक हो जायेगा” का विश्वास सरकार दिलाने में कामयाब हुई : डॉ. विनोद सिं...
जीएल बजाज में दीक्षांत समारोह 18 दिसंबर को, होनहार छात्रों के सम्मानित
ओपन नेशनल स्केटिंग और इंटर स्कूल शतरंज टूर्नामेंट में रयान इंटरनेशनल ग्रेटर नोएडा का जलवा, जीते ओवरऑ...
MechXPO-2025: लॉयड कॉलेज में इंजीनियरिंग नवाचारों का भव्य संगम
कड़ाके की ठण्ड में छात्र मंगलमय कॉलेज गेट पर बैठने को हुए मजबूर, पढ़ें पूरी खबर