पत्नी की चाकू से गोदकर की गयी हत्या का खुलासा

ग्रेटर नोएडा:आज दिनांक 4.11.19 को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त संजय उर्फ संजीव पुत्र जोहरी लाल नि0 पहला नगरिया बुजुर्ग थाना जलालाबाद जिला शाहँजहाँपुर हाल किरायेदार मकान नं0 269 राजपाल नागर बराही मन्दिर वाली गली कस्बा व थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर को मुखबिर की सूचना पर दादरी रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त संजय उर्फ संजीव उपरोक्त ने दिनांक 1.11.19 को अपने किराये के कमरे में अपनी पत्नी फूलमाला को सब्जी काटने वाली छुरी से कत्ल किया था । पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसकी पत्नी फूलमाला अक्सर एक लडके से फोन पर बाते करती है। उसने अपनी पत्नी को कई बार इस बात के लिए टोका था तथा फोन न करने को कहा था दिनांक 31.10.19 को उसने दोबारा अपनी पत्नी को एक लडके से फोन पर बाते करते सुना। उसने अपनी पत्नी को अपने गाँव पहला नगरिया बुजुर्ग छोडने को कहा था। पहले फूलमाला तैयार हो गयी थी बाद में उसने मना कर दिया । तब गुस्से में आकर अभियुक्त अपनी पत्नी फूलमाला की हत्या का निर्णय ले लिया तथा उसने दिनांक 01.11.19 को शाम को सब्जी काटने वाली छुरी से गोद- गोद कर फूलमाला को चोट पहुँचायी। जिससे फूल माला की मौत हो गयी। अभियुक्त ने गिरफ्तारी के पश्चात अपनी निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल सब्जी काटने वाली छुरी व रक्त के धब्बे लगे हुए अपनी कमीज व बनियान अपने किराये के कमरे से बरामद करवायी। अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
संजय उर्फ संजीव पुत्र जोहरी लाल नि0 पहला नगरिया बुजुर्ग थाना जलालाबाद जिला शाहँजहाँपुर हाल किरायेदार मकान नं0 269 राजपाल नागर बराही मन्दिर वाली गली कस्बा व थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर बरामदगी का विवरण
आलाकत्ल सब्जी काटने वाली छुरी व अभियुक्त के रक्त के धब्बे लगी हुई कमीज व बनियान
*आपराधिक इतिहास*
मु.अ.स. 1650/19 धारा 302 भादवि थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर । *मीडिया सेल*
*गौतमबुद्धनगर पुलिस*

यह भी देखे:-

चिंताजनक: भारतीयों को लगी ऑनलाइन रहने की आदत, कोरोना बना बड़ी वजह
सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल; परिवार वृंदावन से लौट रहा था
जीडी गोयंका स्कूल स्वर्ण नगरी में क्रिसमस के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन
भक्ति और आनंद से भरपूर भजन संध्या: रामलाल वृद्धाश्रम में गांधी-शास्त्री जयंती और अंतरराष्ट्रीय वृद्ध...
विकसित भारत @2047 के लक्ष्य में कृषि, शिक्षा और शोध अहम: सूर्य प्रताप शाही, आईआईएलएम विश्वविद्यालय म...
गुर्जरी कार्निवाल की तैयारी को लेकर हुई बैठक
जनपद में मनाया गया विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस: नट की मंडिया गांव में जागरूकता कार्यक्रम, किशोरियों ...
नए आगाज के साथ शुरू हुआ ऑटोएक्स्पो द मोटर शो 2023
कल का पंचांग 15 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
तीन चरणों में पूरा होगा प्रस्तावित  फिल्म सिटी का निर्माण,  निर्माण के लिए कन्सल्टेन्ट नियुक्त
वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत प्रथम दो दिवसों में जनपद में कुल 996845 पौधे किये गये रोपित
पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर  की पहली वर्षगाँठ पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन  
डीएम ने 70 शस्त्र लाइसेंस धारकों के शस्त्र लाइसेंस किया निरस्त
वक्फ कानून और बंगाल हिंसा पर राष्ट्रचिंतना की 26वीं मासिक गोष्ठी का आयोजन, अधिवक्ता मणि मित्तल को मि...
यमुना प्राधिकरण ने बढ़ाई औद्योगिक विकास की रफ्तार: पांचों पार्कों में अधिकारी तैनात, दिसंबर 2026 तक ...
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर वृहद विचार गोष्ठी आयोजित, महापुरुषों के आद...