श्रद्धालुओ ने ऐस सिटी में धूमधाम से मनाया लोकआस्था का महापर्व छठ

ग्रेटर नोएडा। ऐस सिटी सोसायटी में महापर्व छठ बड़ी धूमधाम से मनाया गया।आसपास की सोसायटी के श्रद्धालुओं के सहयोग से मनाए गए ।

इस आस्था के महापर्व में जहां एक तरफ नामचीन गायकों ने अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरा वही दूसरी तरफ जनप्रिय नेताओं ने श्रद्धा भाव से इस धार्मिक आयोजन में शिरकत की।

महापर्व के इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश गन्ना किसान संस्थान अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, क्षेत्रीय विधायक तेजपाल नागर, भाजयुमो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राहुल यादव, बिसरख कोतवाल मनोज पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

दीपावली के छः दिन बाद भगवान सूर्य की उपासना पर आधारित इस लोकआस्था के महापर्व की तैयारियां ऐस सिटी सोसायटी की अगुवाई में आसपास की सोसायटियों ने दीपोत्सव पूर्व ही शुरू कर दी थी।

स्टेलर जीवन, पैरामाउंट, एलआईजी फ्लैट, हवेलिया सोसायटी आदि सोसायटी के श्रद्धालुओं के सक्रिय सहयोग से आयोजन समिति के उदय पाठक, पीयूष,अंजनी, दीपक झा, विशाल श्रीवास्तव, राजीव, जितेंद्र, दिलीप,अवि, दीनदयाल, ऐस सिटी मेंटीनेंस टीम आदि के प्रयास ने इस महापर्व के आयोजन को विशाल रूप दे दिया।आयोजन में गायक अंशुमाली, प्रेम शर्मा और मीरा हलचल ने सुरमयी अंदाज में अपने मुखारबिन्दु से लयबद्ध तरीके से आस्था का संचार किया।

मंच का संचालन विवेक श्रीवास्तव व गिरिजा शंकर जोशी ने किया। बद्री नाथ ने सूर्य षष्टि और छठ पूजा के महत्व को बताया।अगाध आस्था से भरी इन गायकों की हर प्रस्तुति पर समूचा नेपथ्य श्रद्धालुओं की करतल ध्वनि से गुंजायमान हो उठा।इस अवसर पर पूजा मंडली में सक्रिय श्रद्धालू आयोजन समिति का नाम जय सूर्य षष्ठी उपासना समिति रखा गया जो हर वर्ष सक्रिय होकर आयोजन को सफल बनाएंगे।

यह भी देखे:-

शिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में किया भक्तों ने जलाभिषेक
कल का पंचांग, 21 अक्टूबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 6 फरवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कल का पंचांग, 10 मई 2023 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 25 दिसंबर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आर्षायण ट्रस्ट ने मनाया मकर संक्रांति महोत्सव, 21 कुण्डीय यज्ञ में लोगों ने दी आहुति
रुक्मणि विवाह , कंस वध आदि कथाओं का किया वर्णन
आज का पंचांग, 31  जुलाई 2020 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
बाराही मेला-2026: रागनियों, भजनों और लोकनृत्य से सजा सूरजपुर, कलाकारों ने बांधा समा
पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में कृष्ण जन्मोत्सव की भव्य छटा, राधाकृष्ण नृत्य और बोले बाबा शृंगार बने आकर...
कल का पंचांग, 4 जनवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 1 अगस्त 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 6 अक्टूबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
अल्फा- 1 श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह उत्सव: श्रद्धालुओं ने भक्ति में डूबा वातावरण
कल का पंचांग, 15 दिसंबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कल का पंचांग 3 जनवरी 2025 जानिए शुभ एवं शुभ मुहूर्त