नोएडा : पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति ने शुरू की छठ महापर्व की तैयारी

नोएडा : पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति के संयोजन में सेक्टर 31 के शहीद भगत सिंह पार्क में आयोजित होने वाले छठ पूजा महोत्सव की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। बुद्धवार को छठ घाट की खुदाई कर मिट्टी निकाली गयी और जहां पर घाट टूटा था वहां पर उसकी मरम्मत कर ठीक किया गया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा भी की।समिति के प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने बताया कि 31 अक्टूबर को नहाय, खाय के साथ छठ पूजा का शुभारंभ होगा। 1 नवंबर को खरना और 2 नवम्बर को डूबते सूर्य को छठ व्रतियों द्वारा अर्घ्य दिया जाएगा और सायं से दिल्ली की खुशबू तिवारी एन्ड पार्टी द्वारा छठ मैया के भजनों का सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा। 3 नवम्बर को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने और प्रसाद वितरण के साथ छठ महोत्सव का समापन होगा।
इस अवसर पर महासचिव अर्जुन प्रजापति, अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, गजेंद्र सिंह, कृष्णा शुक्ला, तरुण, शम्भू, मंगल, अजीत सिंह, अविनाश सिंह, राजेश कुमार, सुरेश, सुधीर, अभिषेक सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने सीईओ ग्रेनो से की मुलाकात
आज का पंचांग , 22 जनवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
कल का पंचांग, 12 मई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 23 नवंबर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
रामजानकी मंदिर बीटा 1 में धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव
कल का पंचांग, 27 अप्रैल 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में  रोटरी क्लब ने किया खिचड़ी का वितरण 
पूर्वाचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति सेक्टर 31 द्वारा होगा छठ महा पर्व का आयोजन
कल का पंचांग, 29 मार्च 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
लुहारली टोल प्लाजा पर कावड़ियों में प्रसाद का वितरण, गाजियाबाद अलीगढ़ एक्सप्रेस -वे प्राइवेट लिमिटे...
श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न
तृतीय नवरात्रा - नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघण्‍टा देवी की पूजा करते हैं, पूजाविधि और पूजा मंत्र...
कल का पंचांग, 29 मई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 11 जून 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
हमारे जीवन की यात्रा बगैर किसी उद्देश्य के शुरू होती है : आचार्य प्रशांत
स्वच्छ महाकुम्भ का संदेश देने के लिए निकाली गई स्वच्छता रथ यात्रा