ग्रेटर नोएडा वेस्ट ऐस सिटी में धूमधाम से की गई चित्रगुप्त व कलम, दवात की पूजा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसायटी के मन्दिर पर आज चित्रगुप्त पूजन दिवस के अवसर पर स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से भगवान चित्रगुप्त की पूजा व कलम दवात का पूजन किया गया, प्रातः 10 बजे से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त की स्तुति, वंदना के साथ हुई । पूरे विधिविधान से आयोजित होने वाली इस चित्रगुप्त पूजा में कलमकार कलम दवात का पूजन कर लेखनी का शुभारंभ किया।सम्पूर्ण जीवधारियों के कर्मो का लेखा जोखा रखने वाले जगत न्यायधीश, अक्षरदाता, नियंताओं के नियंता भगवान चित्रगुप्त की आस्था में सराबोर होने वाले इस धार्मिक आयोजन में प्रसाद में कलम बांटे साथ ही खीर,फल व मिठाई बांटी, इस पूजन में निकट सोसाइटी स्टेलर जीवन से भी लोग आये, ऐस सिटी सभी निवासियों ने श्रद्धा पूर्वक पूजन किया ,
चित्रगुप्त भक्त विवेक श्रीवास्तव ने भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा की के महत्व और कलम के पूजन के विषय में बताया।

कार्यक्रम में बी एन श्रीवास्तव, पीयूष कुमार, विशाल सक्सेना, उदय पाठक, सुनील भट्ट , पीयूष श्रीवास्तव, कपिल चौधरी, डा ए के श्रीवास्तव, समीर श्रीवास्तव, श्री बी बी लाल जी , नवनीत श्रीवास्तव , स्टेलर जीवन से आशीष सक्सेना के साथ दर्जनों लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

डेल्टा-3 के साई मंदिर में होगा श्री मद भागवत कथा का आयोजन
विहिप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने समरसता कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के गोत्र के जांच की मांग की
सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 9 चोरी के मोबाइल और हथियार बरामद
अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की ली जान, हथौड़े से सिर कुचलकर की हत्या
जिला कारागार, गौतमबुद्धनगर में जेल प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का रोमांचक आगाज
गौतमबुद्धनगर में नशे के खिलाफ मुहिम तेज़, स्कूल-कॉलेजों से लिया जाएगा नशा मुक्ति का शपथ पत्र
आईआईटी दिल्ली स्पोर्ट्स फेस्ट में गलगोटियास यूनिवर्सिटी की बास्केटबॉल टीम ने जीता सिल्वर मेडल
ग्रेटर नोएडा वेस्ट का सेक्टर दो 10 वर्ष बाद भी अपने विकास की बाट देख रहा है : चौ.प्रवीण भारतीय
विशाल योग शिविर में दूसरे दिन गूंजे स्वास्थ्य मंत्र, स्वामी कर्मवीर महाराज ने सिखाई मृदु कपालभाति की...
यमुना एक्सप्रेस वे पर लगा महाजाम
सीएम योगी दादरी में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व सद्भावना भवन का करेंगे शिलान्यास
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने कोरोना वायरस से बचाव के प्रति लोगों को किया जागरूक
कल का पंचांग, 22 अक्टूबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
दनकौर नगर पंचायत परिसर में किसान एकता संघ की हुई पंचायत
रेयान ग्रेटर नोएडा IAE अवार्ड 2024 से सम्मानित
कल का पंचांग, 7 जून 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त