बड़ी कार्यवाही : लेबर सेस जमा नहीं कराने पर आम्रपाली ग्रुप दो अधिकारी अरेस्ट

नोएडा : जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर जनपद में राजस्व वसूली के लिये राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी दादरी अमित कुमार सिंह एवं तहसीलदार पीएल मोर्य के द्वारा कडे कदम उठाते हुये आम्रपाली ग्रुप के हेल्थ केयर के सीईओ ऋतिक कुमार सिन्हा और कंपनी के डारेक्टर निशांत मुकुन्द को दादरी एसडीएम ने उनके सैक्टर 62 ऑफिस से लेबर रेवन्यू एक्ट 171 के तहत गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी लेबर वेलफेयर सेस का करीब 4 करोड़ 29 लाख रुपये जमा नहीं कराने पर यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियो का कहना है कि आरोपियों को कई बार तहसीलदार की तरफ से नोटिस जारी किया गया था लेकिन बिल्डर की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला वही डिप्टी लेबर की तरफ से भी कई नोटिस भेजे गए लेकिन जब लेबर वेलफेयर सेस जमा नहीं कराया गया तब एसडीएम दादरी ने कार्रवाही करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

आम्रपाली हेल्थ केयर के सीईओ और डारेक्टर दोनों को आज दादरी एसडीएम ने उनके सैक्टर 62 ऑफिस से गिरफ्तार किया गया है, इन पर मजदूरों के वेलफेयर में खर्च होने वाले पैसे को जमा नही करने का आरोप है। आम्रपाली ग्रुप ने एक प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। लेकिन आम्रपाली ने अभी तक ये पैसा जमा नही किया जिसकी रकम बढ़ते बढ़ते 4 करोड़ 29 तक पहुच गई। कंपनी के रुपये जमा न कराने पर नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जवाब न मिलने पर नियमानुसार रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी की गई थी। लेकिन, निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी रकम नहीं जमा कराने पर सीईओ ऋतिक कुमार सिन्हा और कंपनी के डारेक्टर निशांत मुकुन्द को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसडीएम ने बताया कि लेबर रेवन्यू एक्ट 171 के तहत नियम के अनुसार 100 मीटर से अधिक भूमि पर निर्माण करने के एवज में किसी भी व्यक्ति या कंपनी को अनुमानित लागत का एक प्रतिशत रकम लेबर वेलफेयर सेस के रूप में डिप्टी लेबर कमिश्नर के आफिस में जमा कराना होता है। इस रकम को श्रमिकों के कल्याण के लिए बनाई गई शासन योजना पर खर्च किया जाता है। अधिकारियों का मानना है कि इस गिरफ्तारी से एक मैसेज जाएगा और जिस बिल्डर का भी सेस का बकाया होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी।

यह भी देखे:-

शिक्षक दिवस : आई0टी0एस0 में योग-सत्र का आयोजन
ग्रेनो में निवेश करने की कर लें तैयारी, जल्द आने वाली हैं स्कीमें, बड़े बकाएदारों के आवंटन रद्द करन...
कोरोना नियंत्रण: यूपी मॉडल कारगर, 24 घंटे में मिले सिर्फ 90 नए संक्रमित केस
लखनऊ: 20 दिसंबर के बाद कभी भी चुनाव की घोषणा
"बीगनिंग" में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस, बच्चों ने पेश किये रंगारंग कार्यक्रम
दिल्ली पुलिस ने अफवाह फैला रहे 60 सोशल मीडिया एकाउंट्स को बंद करने के लिए चिट्ठी लिखी
प्राथमिक विद्यालय में छात्रा की खिचड़ी खाने के बाद मौत , प्रधानाध्यापिका निलंबित
'गंगाजल' की अपूर्वा कुमारी हैं NCB अधिकारी समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर , कौन हैं क्रांति रे...
पहली बार पीएम मोदी को लेकर विदेशी सरजमीं पर उड़ा VVIP विमान 'एयर इंडिया वन', जानें इसकी खासियत
आज का भारत सरदार पटेल के सपनों का भारत है : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
आगामी 7 नवंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाली महापंचायत होगी ऐतिहासिक: कृष्ण नागर
भारत मोबाइल कांग्रेस 2018 में 5 जी सेवाओं की प्रदर्शनी :Reliance Jio
Pitru Paksha 2021: श्राद्ध पक्ष शुरू, जानिए कैसे और किस तिथि को करें श्राद्ध कर्म ?
किसान आदर्श इंटर कॉलेज मे शिक्षार्थियों के साथ शिक्षा जागरूकता अभियान
इसराइल के ख़िलाफ़ यूएन में अहम प्रस्ताव पास, जानिए- भारत, चीन, रूस रहे किसके साथ
दुनिया का सबसे बड़ा भारतीय हस्तशिल्प मेला का हुआ आगाज़