नोएडा पुलिस का आपरेशन क्लीन -19 अभियान, चलाया जा रहा है सघन चेकिंग अभियान
जनपद में आज आपरेशन क्लीन -19 अभियान तीन भागो मे चलाया जा रहा है। इस अभियान का पहला भाग 11 बजे से 15 बजे तक सर्राफा दुकानो/प्रतिष्ठानो मे चैकिंग व इनके आसपास संदिग्ध व्यक्तियो एवं वाहनो की चैकिंग हेतु निर्धारित था। ये अभियान पूरे जनपद मे एक साथ चलाया गया और नगर क्षेत्र मे 157 तथा ग्रामीण क्षेत्र मे 206 कुल 363 सर्राफा दुकानो की चैकिंग की गई। वहां के सुरक्षा उपकरण सीसीटीवी/डीवीआर चेक किये गये तो कुल 1080 सीसीटीवी व 248 डीवीआर सुचारू कार्यरत पाये गये जबकि 38 सीसीटीवी व 18 डीवीआर निष्क्रिय पाये गये। इनमे 20 सीसीटीवी व 8 डीवीआर नगर क्षेत्र के तथा 18 सीसीटीवी व 10 डीवीआर ग्रामीण क्षेत्र के निष्क्रिय थे जिनको तत्काल ठीक कराकर चालू कराने के लिये सम्बन्धित को निर्देश दिये गये। इन सर्राफा संस्थानो मे कार्यरत कर्मचारियो की सूची तैयार की गई जिनमे से 393 नगर क्षेत्र के तथा 203 ग्रामीण क्षेत्र के कुल 596 कर्मचारियो के जांच की पर्ची उनके मूल निवास के पतो पर उनका पूर्व इतिहास तस्दीक करने हेतु तैयार कर रवाना की जा रही है। उपरोक्त अभियान अवधि मे एक अभियुक्त थाना दादरी पुलिस द्वारा एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।