प्रेमिका को खुश रखने के लिए करते थे बाइक चोरी, चार दबोचे, 12 चोरी की बाइक बरामद

ग्रेटर नोएडा : सूरजपुर पुलिस ने ऐसे चार शातिर बाईक चोरों को पकड़ा है जो प्रेमिकाओं के शौक पूरे करने के लिए बाइक चोरी करते थे।पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 12 चोरी की बाइकें बरामद की हैं। पकडे गए बदमाश अन्तर्राज्य वाहन चोर गिरोह से जुड़े गए हैं।

एसएचओ सूरजपुर मनीष सक्सेना ने बताया पुलिस को मुखबिर से इन बदमाशों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस की टीम तिलपता चौराहे पर चेकिंग काने में जुट गई।
इसी दौरान दो बाइक पर चार युवक आते दिखे। जब पुलिस ने इन्हें रोक कर बाइक के कागजात मांगे तो कागज़ देने में नाकाम रहे। पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चारों अन्तराज्य बाइक चोर गिरोह के बदमाश निकले। इनके गैंग में कुल पांच हैं। इनका एक साथी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बदमाशों की पहचान भूपेश , नरेश , चांद, मुस्तकीम के रूप में हुई। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने साईट सी में खली पड़े प्लाट बी- 809 से दस बाइकें बरामद की हैं जिसे इन्होंने दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाके से चोरी की थी।

चोरों ने खुलासा किया उनके चोरी करने का मकसद मौज-मस्ती करना और अपनी प्रेमिकाओं को खुश रखने के लिए उनके महंगे शौख को पूरा करना था। एसएचओ मनीष सक्सेना ने बताया, पकड़ में आया ये गैंग पिछले तीन साल से पूरे दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय था। चांद इस गिरोह का सरगना था जो मोटर साइकिल को बेचने के लिए टप्पल में अपने किसी साथी को प्रति मोटर साइकिल आठ हजार रूपए में बेचकर हिस्सा आपस में बांट कर लिया करते थेसभी में बाँट देता था । पु लिस ने चांद का अपराधिक इतिहास निकाला तो पता चला कि चांद पहले भी गांजा तस्करी में दादरी कोतवाली से जेल जा चुका था। पुलिस को पता चला है इनके कुछ साथी टप्पल में चुराई हुई मोटर साइकिलो को खरीदा करते हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में लगी हुई है।

यह भी देखे:-

बीटा 2 पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश
यमुना अथॉरिटी के भूखण्ड़ आंवटन का फर्जी विज्ञापन नेट पर किया प्रसारित, पहुंचा हवालात 
विभिन्न जगहों से तीन बदमाश गिरफ्तार
कोर्ट के आदेश पर कंपनी के पार्टनर के खिलाफ मामला दर्ज
बिजली ट्रांसफार्मर से तेल और कॉपर कॉइल चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस चौकी के अंदर युवक की मौत, पुलिस ने कहा फांसी लगाई, पूरी चौकी सस्पेंड
FIIT JEE कोचिंग संस्थान के करोड़ों रुपये फ्रीज, पुलिस ने बैंक खातों की जांच की शुरू
शातिर लूटेरे के साथ सूरजपुर पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से लूटेरा घायल
छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, आनन-फानन में किया दाह संस्कार
नाली विवाद में एक शख्स को गोली मारी 
गाज़ियाबाद पुलिस की गिरफ्त में 1 लाख का इनामी बाबा, जानिए इसका अपराध
वाहन जांच के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर
नीलगाय के शिकारी ने बरामद कराया हथियार
देखें VIDEO, जब बच्चों की लड़ाई में बड़े कूदे और गलफ़त में कर डाली बेगुनाह की हत्या
अपाचे सवार बदमाशों का आतंक : हथियार के नोंक पर मेडिकल एजेंट से लूट
फर्जी नेताओं के खिलाफ भाजपा कराएगी एफआईआर, धौंस देने वाले कथित नेता को पुलिस ने भेजा जेल