जीएल बजाज संस्थान में स्टार्टअप समिट का आयोजन, उद्योग जगत के विशिष्ट जन हुए सम्मानित

ग्रेटर नोएडा : जीएल बजाज इन्स्टीट्यूट आफ मैनेजमेण्ट एण्ड रिसर्च (जीएलबीआईएमआर) ग्रेटर नोएडा में बिजनेस ईकोसिस्टम्स, कोलेबोरेसन व कोक्रिएसन विषयान्तर्गत स्टार्टअप समिट का आयोजन किया गया। इस समिट में विभिन्न चरणों में विषयान्तर्गत पैनल चर्चा हुई। कारपोरेट जगत के वरिष्ठ जनों ने इस पैनल चर्चा में भाग लिया।

इस स्टार्टअप समिट समारोह में जीएलबीआईएमआर संस्थान में विभिन्न कम्पनियों के जूरी सदस्यों की सिफारिश एवं अनुमोदन पर दो श्रेणियों के अवार्ड प्रदान किए गये। सुश्री ज्योति सिंह, कंसल्टेन्ट फार गर्वनमेण्ट एण्ड कारपोरेट अफेयर्स, स्ट्रेटजिक एडवाइजर को ‘‘वूमन आइकन आफ द ईयर’’ अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सुश्री स्नेहा सैकिया, फ्रीलान्स सेफ एण्ड इण्टरप्रेन्यूर ‘‘स्टार्टअप आफ द ईयर’’ अवार्ड से सम्मानित हुईं। भव्य उद्घाटन समारोह के दौरान यह अवार्ड डाॅ0 डी0के0 अग्रवाल, चेयरमैन एण्ड मैनेजिंग डायरेक्टर, एसएमसी इन्वेस्टमेण्ट्स एण्ड एडवाइजर्स लि0 एण्ड प्रेसिडेण्ट, पीएचडीसीसीआई एवं जीएल बजाज एजुकेशनल इन्स्टीट्यूशन्स के वाइस चेयरमैन श्री पंकज अग्रवाल द्वारा प्रदान किया गया। यह समारोह, विभिन्न कम्पनियों के सीईओ एवं प्रतिनिधियों के अतिरिक्त शिक्षाविदों एवं छात्रों से खचाखच भरे पीजीडीएम आॅडिटोरियम में सम्पन्न हुआ।
श्री पंकज अग्रवाल ने दोनों श्रेणियों के अवार्ड से सम्मानित जनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति हेतु उद्यमता एवं स्टार्टअप का होना अति आवश्यक है।

संस्थान के निदेशक डाॅ0 अजय कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं उनके इस स्टार्टअप समिट में सक्रिय भागीदारिता हेतु उनका आभार प्रकट किया।

यह भी देखे:-

किसानों की मांग को लेकर निकली तिरंगा रैली
नोएडा में SIBDI कार्यालय का उद्घाटन
प्यारी बहना को इस रक्षाबंधन करें इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ़्ट, सिंगल चार्ज पर चलते हैं 240Km
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत “सप्ताह के अन्तर्गत प्रचार-प्रसार के लिए मोबाईल वैन को किया गया रवाना : जि...
नोएडा : सेक्टर-63 में फर्जी कॉल सेंटर पर पुलिस की छापेमारी, मौके से दस्तावेज और बड़ी संख्या में कंप्...
ईशान कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
House Rent Allowance में हुआ डबल इजाफा, अब इस कैटेगरी में होगा पेमेंट
विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया विधिक शिविर का आयोजन
22 मिनट में भारतीय सेना ने सिखाया पाकिस्तान को सबक: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
पेट का दर्द हो सकता है हर्निया का संकेत: जागरूकता ही है सबसे बड़ा बचाव
समसारा विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन
जी. डी. गोयंका ग्रेटर नोएडा के बारहवीं के छात्रों ने फिर से लहराया परचम
जीडी गोयनका में मनाई गई गाँधी व शास्त्री जयंती
इनोवटिव कॉलेज में Innovatia , Indian Idol के कलाकारों के संगीत पर झूमे स्टूडेंट्स
ग्रेटर नोएडा:प्राधिकरण अधिकारियों के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जगत फार्म मार्केट का लिया ज...
अस्तौली में नोएडा-ग्रेटर नोएडा के कूड़े से बनेगी सीएनजी