यमुना एक्सप्रेसवे पर व्यापारी के कर्मचारी को लूटा , जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा/दनकौर :आज यमुना एक्सप्रेस वे लूट का मामला प्रकाश में आया है . जानकारी के मुताबिक पीड़ित दिल्ली के नरेला मंडी से धान बेचकर लौट रहा था तभी उसके साथ दिनदहाड़े लूट की वारदात हो गई .

दनकौर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर बदमाशों ने आढ़त के कारोबारी के कर्मचारी से लगभग 6 लाख की लूट को अंजाम दिया है वारदात दनकौर कोतवाली क्षेत्र में हुई है. कारोबारी जहाँगीरपुर का रहने वाला है दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि वारदात संदिग्ध प्रतीत हो रही है. कारोबारी से पूछताछ की जा रही है . आज सुबह जहांगीर पुर निवासी आढ़त कारोबारी का कर्मचारी संदीप दिल्ली की नरेला अनाज मंडी में धान बेचकर वापस लौट रहा था दनकौर के इंस्पेक्टर समरेश कुमार सिंह ने बताया कि संदीप के मुताबिक उसने रूपये 6,67.000 ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच में बने बॉक्स में रखे हुए थे . जब वह क्षेत्र में पहुंचा तो बाइक पर सवार दो लुटेरे आए तमंचे की नोंक पर ट्रैक्टर को रुकवाया और गोली मारने की धमकी देकर तलाशी ली और बॉक्स रखें रुपए लूटकर फरार हो गए .इंस्पेक्टर समरेश कुमार सिंह का कहना है कि यमुना एक्सप्रेसवे के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है संदीप बाइक सवारों की जानकारी दे रहा है लेकिन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कोई बाइक सवार दो लोग नजर नहीं आ रहे हैं. वारदात संदिग्ध प्रतीत हो रही है अभी संदीप से पूछताछ की जा रही है !

यह भी देखे:-

सड़क जाम करने पर 350 लोगों पर मुकदमा दर्ज
बाथरुम के अंदर मिली महिला की लाश
दादरी पुलिस के हत्थे चढ़ा जिला बदर बदमाश
भू-माफिया यशपाल तोमर पर मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति जब्त
मंदिर में दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी चोरी
लापता बच्ची की मिली लाश
पुलिस ने व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ ईनामी बदमाश
बाइक सवार बदमाशों ने लूटी नगदी व बाइक
हनीट्रैप चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, अधिकारी को ब्लैकमेल कर मांग रहे थे मोटी रकम, महिला समेत तीन प...
ग्रेटर नोएडा में चोर बेख़ौफ़, कंप्यूटर शॉप से पांच कम्प्यूटर चोरी
जेवर पुलिस ने दबोचे आठ वांटेड .... पढ़ें पूरी खबर
विधवा के घर मे घुसकर दबंग ने की छेड़खानी,मामला दर्ज
गर्म प्रेस से पत्नी को जलाने का आरोप
नोएडा पुलिस का ऑपरेशन क्लीन 14
नोएडा में अवैध अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन एक्सचेंज का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, लुकआउट नोटिस के बाद केरल एयरप...