जीएनआइओटी एमबीए इंस्टिट्यूट मे फ्रेशर पार्टी , पुनीत मिस्टर फ्रेशर तो वर्णिता बनी मिस फ्रेशर

ग्रेटर नोएडा : जीएनआइओटी एम बी ए इंस्टिट्यूट मे सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी “अभिनन्दन’२०१९ ” का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ ग्रुप के चेयरमैन श्री बी. एल. गुप्ता जी ने दीप प्रज्वलित कर किया उन्होने देश के विभिन्न राज्यों से आये हुए सभी नव आगंतुक छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इंस्टिट्यूट मे क्लासरूम शिक्षा के साथ साथ नैतिकता एवं आध्यात्मिक शिक्षा पर भी जोर दिया जाता है जिससे की आप जिस दिशा मे आगे बढ़ना चाहते हैं उसमे आप सफलता पा सकते हैं I “अभिनन्दन’२०१९ ” मे MBA , इंटीग्रेटेड MBA एवं पी जी डी एम् के सभी छात्रों ने भाग लिया l

फ्रेशर पार्टी के दौरान सीनियर्स ने जूनियर्स का जहां कालेज आने पर स्वागत किया वही भविष्य में हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलने की सीख भी दी।

इस अवसर पर इंस्टिट्यूट के सभी छात्रों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जिसमे नाटक मंचन, समूह नृत्य, एकल नृत्य,गायन, हास्य व्यंग एवं रैंप वाक आदि आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे ल

पार्टी की शुरुआत जान-पहचान राउंड से की गई। इसके दौरान छात्रों की ओर से मॉडलिंग भी की गई। अंत में कालेज स्टाफ की और से आयोजित किए गए प्रश्न राउंड में भी छात्रों ने काफी दिलचस्पी दिखाई।

ग्रुप के वाईस चेयरमैन श्री राजेश गुप्ता जी ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सभी छात्र अपनी मेहनत व लगन से पढाई कर भविष्य मे अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करे तथा माता- पिता , शिक्षक एवं कॉलेज का नाम रोशन करे l

जी एन आई ओ टी एम बी ए इंस्टिट्यूट की डायरेक्टर डॉ सविता मोहन ने जूनियर छात्रों से कहा कि ” सक्सेस इस नॉट फाइनल एंड फेलियर इस नॉट फेटल ” मतलब आपके लिए कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है. आप जिस दिशा मे आगे बढ़ना चाहते हैं . पूरे मन से आगे बड़े तो कोई आपको रोक नहीं पायेगा .

जी एन आई ओ टी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के सभी सीनियर छात्रों ने अपने जूनियर छात्रों के लिए उनके व्यक्तित्व एवं प्रतिभा को ध्यान मे रखते हुए टाइटल दिए एवं सभी छात्रों द्वारा देश, जातपात, भाषा, सांस्कृतिक भेदभाव से परे एकजुट होकर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुती की गयी l

कार्यक्रम के प्रायोजको मे ,किचन गार्डन हेल्थी फ़ूड, स्वीट बेकरी , एस आर डिजिटल मार्केटिंग ग्रुप ,नज़ीर देलीकेसीस फ़ूड एवं प्रोजेक्ट ईव ( रिलायंस ग्रुप ) इजी स्टे गेस्ट हाउस प्रमुख रहे l

समागम के अंत में अपने संबोधन के दौरान डायरेक्टर डॉ सविता मोहन ने सभी छात्रों छात्रों को आशीर्वाद दिया। अंत में आए नतीजों के मुताबिक .एम बी ए मे शिवांक को मिस्टर फ्रेशर .कृतिका को मिस फ्रेशर चुना गया। पी जी डी एम् मे पुनीत को मिस्टर फ्रेशर .वर्णिता को मिस फ्रेशर चुना गया। इंटीग्रेटेड एम बी ए मे नफ़ीज़ को मिस्टर फ्रेशर .रिया को मिस फ्रेशर चुना गया

इसके अलावा मिस्टर स्टाइल आइकॉन मुज़्ज़म्मिल मिस स्टाइल आइकॉन रश्मि बिष्ट , बेस्ट शो स्टेलर के लिए हितेश एवं सौम्या का नाम विजयी रहा।

कार्यक्रम के समापन मे हेड एम बी ए प्रो पंकज एवं हेड इंटीग्रेटेड एम बी ए प्रो अलोक मोहन ने सभी आये हुए अतिथियों को मोमेन्टोस एवं मेधावी छात्रों को गिफ्ट वाउचर्स देकर आभार व्यक्त किया l

यह भी देखे:-

GLBIMR: डिजिटल परिवर्तन पर 8वीं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने ओरिएंटेशन प्रोग्राम का किया आयोजन
ग्रेटर नोएडा : गौर सिटी मे धूम धाम से बनाया गया दीवाली मेला
जनहित इंस्टिट्यूट में फ्रेशर पार्टी , रंगारंग कार्यक्रम पेश कर छात्र-छात्राओं ने समा बांधा, साथ ही ...
सिटी हार्ट अकादमी में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए हुआ हवन यज्ञ
आईआईएमटी की छात्रा ने किया सीसीएसयू में टॉप, मिलेगा गोल्‍ड मेडल
गलगोटिया कॉलेज में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू
सीबीएसई 10 वीं के परिणाम  घोषित, ग्रेनो के छात्र रहे अव्वल, जानिए स्कूलों का परिणाम
पत्रकारिता में हर समय सीखते रहने की जरूरत : डॉ. विमल मोहन
जीएलबीआईएमआर को मिला ‘‘बेस्ट बी-स्कूल फार इण्डस्ट्री इण्टरफेस अवार्ड’’
गलगोटिया विश्वविद्यालय में एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग पर 5 दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का हुआ समापन
समसारा विद्यालय के अभिभावकों के लिए कोविड टीकाकरण पर कार्यशाला का आयोजन
जीबीयू: आईपीएल एवं बिग बेस लीग पर आधारित क्रिकेट व फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू
जीएल बजाज में वित्त शिखर सम्मेलन 2025 में नवाचार, निवेश और एआई पर गूंजे विचार
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी में नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन
गलगोटिया विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय टॉयकैथॉन-2022 प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कल