रक्तदान से कैंसर व अन्य बीमारियों का खतरा हो जाता है कम: डा.धीरज भार्गव

ग्रेटर नोएडा: संकल्प स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तत्वावधान में रोटरी क्लब ऑफ इंदिरापुरम गैलोर, गाजियाबाद मेट्रो, रोटरी नोएडा ब्लड बैंक ने बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास क्षेत्र सेक्टर-41 कासना स्थित होंडा सेल पावर प्रोडक्ट लिमिटेड में आयोजित शिविर में 120 लोगों ने रक्तदान किया।

संकल्प स्वास्थ्य जागरूकता अभियान (आरएचएएम ) के फाउंडर डा.धीरज भार्गव ने कहा कि नियमित ब्लड डोनेट करने से कैंसर व दूसरी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है, क्योंकि यह शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच हो, वजन 45 किलोग्राम या अधिक हो तथा हीमोग्लोबिन कम से कम 12.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर हो, रक्तदान कर सकता है। सामान्य व्यक्ति एक बार रक्तदान कर तीन लोगों की जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने बताया कि रक्त में उपस्थित लाल रक्त कणिकाएं 90 से 120 दिन में स्वत ही मर जाती है इसलिए हर 3 माह में रक्तदान करना चाहिए।

वहीं रोटरी नोएडा ब्लड बैंक के राज इमाम ने बताया कि रक्तदान करने के कई फायदे है। इससे हार्ट अटैक की संभावनाएं कम हो जाती है। वजन कम करने में मदद मिलती है। शरीर में एनर्जी बनी रहती है। लिवर से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। आयरन की मात्रा को बैलेंस करने से लीवर हेल्दी बनता है और कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है। महावारी के दौर से गुजर रही महिलाओं को रक्तदान नहीं करना चाहिए।

इस दौरान रोटरी क्लब ऑफ इंदिरापुरम गैलोर की अध्यक्ष पूनम बाला व सचिव खुशहाल चोपडा, रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद मेट्रो के अध्यक्ष अंशुल जैन व सचिव गुलशन थापर के अलावा अपूर्व राज, संजय आदि ने भी शिविर में सहयोग किया।

यह भी देखे:-

यूपी में खुल गए स्कूल : बच्चों में जबरदस्त उत्साह, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई
चिटेहरा में 100 करोड़ की जमीन पर चला बुल्डोजर, ग्रेनो प्राधिकरण ने किया बड़ा अतिक्रमण साफ
PM Modi in Scotland: आज जलवायु परिवर्तन पर COP26 सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी
समाजसेवी की लड़ाई रंग लाई , हाथियों के बचाव को माने सुझाव
सीएम योगी ने महाकुम्भ पर विपक्ष के दुष्प्रचार का किया जवाब, एकता और आस्था का संदेश दिया
नारद मोह प्रसंग में नारद मुनि का टूटा अहंकार, राम जन्म पर झूमे श्रद्धालु
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा फ्री नेत्र जांच कैम्प आयोजित
फर्जी अपहरण कांड अपडेट, गौतमबुद्ध नगर कोर्ट ने दिया ये आदेश, पढ़ें पूरी खबर
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने मनाया होली मिलन समारोह, फूलों से खेली होली, शब्दमधु पत्रिका 2020 का विमोच...
किसान एकता संघ का यमुना प्राधिकरण पर जोरदार प्रदर्शन
IEC कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
COVID 19 : सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कैलाश अस्पताल ग्रेनो का 100 बेड कोरोना महामारी के लिए समर्पित कि...
गौतमबुद्धनगर में महिला सुरक्षा को नया संबल: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत दो नए पिंक बूथ शुरू
दर्दनाक: बाइक आपस में भीड़ी, दोनोंबाइक सवार की मौत
गुरू द्रोणाचार्य की नगरी दनकौर पर्यटन केन्द्र के रूप में जल्द करायी जायेगी विकसित : धीरेन्द्र सिंह
जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने हतेवा गाँव मे सुनी ग्रामीणों की जन समस्या