यूपी योद्धा बेंगलुरु बुल्स को 45-33 से हराते हुए अपने होम लेग का किया अंत

ग्रेटर नोएडा (रोहित कुमार): घरेलू टीम यूपी योद्धा बेंगलुरु बुल्स को 45-33 से हराते हुए अपने होम लेग का अंत किया। इस जीत के साथ यूपी की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है, तो बुल्स की टीम छठे स्थान के साथ प्लेऑफ का अंत करेगी।

इस मैच में बेंगलुरु बुल्स के पवन सेहरावत ने इस सीजन में अपने 300 रेड पॉइंट्स पूरे किए और ऐसा करने वाले वो परदीप नरवाल के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

पहले हाफ के बाद बेंगलुरु बुल्स ने घरेलू टीम यूपी योद्धा के ऊपर 22-20 से बढ़त बनाई। दोनों ही टीमों के रेडर्स का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। बुल्स के लिए जहां उनके कप्तान पवन सेहरावत ने सुपर 10 लगाते हुए 11 अंक हासिल किए, तो यूपी के लिए सुरेंदर गिल ने 6, तो श्रीकांत जाधव ने 5 अंक हासिल किए। हालांकि यूपी के पूर्व कप्तान रिशांक देवाडिगा अपना खाता नहीं खोल पाए। पहले हाफ में दोनों ही टीमें एक-एक बार ऑलआउट हुई। यूपी की टीम चौथे मिनट में ऑलआउट हुई, तो बुल्स की टीम 11वें मिनट में ऑलआउट हुई। यूपी के लिए गिल ने बेहतरीन सुपर रेड लगाई और एक ही रेड में 4 डिफेंडर्स को आउट किया।

दूसरे हाफ की शुरुआत यूपी योद्धा ने बेहतरीन शुरुआत की और जल्द ही वो बुल्स को ऑलआउट करने के करीब आए थे। हालांकि बुल्स ने सुपर टैकल करते हुए खुद को बचाया था, लेकिन यूपी ने मैच के 23वें मिनट में बैंगलोर को ऑलआउट कर बढ़त बनाई। बुल्स ने वापसी का प्रयास काफी किया, लेकिन यूपी की टीम ने भी अपनी बढ़त को बरकरार ऱखा। उन्होंने शानदार तरीके से पवन सेहरावत को खुलकर खेलने नहीं दिया। यूपी ने मैच के 39वें मिनट में एक बार फिर बुल्स को आउट किया और अपनी जीत को पक्का किया। यूपी के लिए आशु सिंह ने हाई 5 लगाया।

यह भी देखे:-

Ist एनसीआर ओपन एथलीट चैंपियनशिप 2022 का आयोजन
पटाखा बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्यवाही शुरू
पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एमआईएमआईएम के जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
निकाय चुनाव : प्रचार के लिए मीडिया प्रमाणन समिति से लेनी होगी अनुमति
संघ स्वयंसेवकों ने किया गुणात्मक संचलन
गाजीपुर में रफ्तार का कहरः चाय की दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, छह लोगों की मौत
प्यारी बहना को इस रक्षाबंधन करें इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ़्ट, सिंगल चार्ज पर चलते हैं 240Km
महिला डॉक्टर आत्महत्या प्रकरण के विरोध में कल ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पतालों में ओपीडी कार्य बंद, आ...
UP Board 10th, 12th Result 2021: रिजल्ट में देरी का कारण, 31 जुलाई तक संभावना कम
लॉयड्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ
महिला सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, जनभागीदारी से सुरक्षित होगी नारी: राहुल वर्मा
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक संपन्न
किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने बडी धूम धाम से मनाया संगठन का द्वितीय स्थापना दिवस
लॉयड ग्रुप (फार्मेसी) में बी.फार्मा 2021–2025 बैच को दी गई भावभीनी विदाई, रंगारंग प्रस्तुतियों ने रच...
ईवीसीएल का आगाज: रिटायर्ड रणजी खिलाड़ियों को मिलेगा नया मंच, प्रवीण कुमार ने की घोषणा
4000 से अधिक विजिटर्स ने किया Build Bharat Expo 2025 का दौरा, उद्योगों के विस्तार पर हुई अहम चर्चाएं