यूपी योद्धा को होम लेग में मिली पहली हार

ग्रेटर नोएडा:प्रो कबड्डी 2019 के 129वें मुकाबले में तेलुगु टाइटंस ने यूपी योद्धा को अपने इस सीजन के आखिरी लीग मुकाबले में 41-36 से हराया और बड़ा उलटफेर किया। यूपी की अपने होम लेग में यह पहली हार है। तेलुगु ने इस सीजन का अंत जीत के साथ किया है। यूपी की टीम अभी भी चौथे स्थान पर ही है। इस मैच में यूपी योद्धा के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान रिशांक देवाडिगा ने प्रो कबड्डी में अपने 650 पॉइंट्स पूरे किए।पहले हाफ के बाद यूपी योद्धा ने तेलुगु टाइटंस के ऊपर 20-14 की बढ़त बनाई।
शुरुआत में मुकाबला काफी करीबी चला और एक समय तेलुगु की टीम आगे भी थे। यूपी की टीम ने भी जबरदस्त वापसी की और 16वें मिनट में तेलुगु को ऑलआउट किया। पहले हाफ में यूपी के लिए रेडिंग में श्रीकांत जाधव ने सबसे ज्यादा 6, तो डिफेंस में कप्तान नितेश कुमार ने दो अंक हासिल किए। तेलुगु के लिए सिद्धार्थ देसाई के सबसे ज्यादा 5 अंक रहे।दूसरे हाफ की शुरुआत भी यूपी की बेहतरीन रही और उन्होंने दमदार खेल दिखाते हुए मैच के 24वें मिनट में तेलुगु को दूसरी बार ऑलआउट किया। यूपी ने मैच में अपना दबदबा और बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन तेलुगु की टीम ने भी अच्छी वापसी की और वो यूपी को ऑलआउट करने के करीब आए और सिड देसाई ने एक ही रेड में यूपी के दोनों खिलाड़ियों को आउट करते हुए ऑलआउट किया। इसके तुरंत बाद सिड देसाई ने बेहतरीन सुपर रेड लगाते हुए मैच को काफी करीब लेकर आ गए। देसाई ने इस बीच अपना सीजन का 10वां ऑलआउट किया। तेलुगु एक बार फिर यूपी को ऑलआउट करने के करीब थी, लेकिन यूपी ने एक शानदार सुपर टैकल करते हुए खुद को बचाया। सुमित ने अपना हाई 5 भी पूरा किया। अंत में तेलुगु ने एक बार फिर यूपी को ऑलआउट किया और रोमांचक मैच में जीत दर्ज करते हुए यूपी को शिकस्त दी।

यह भी देखे:-

बीसीसीआई ने जारी किया कैलेंडर: लखनऊ करेगा भारत-श्रीलंका टी-20 मैच की मेजबानी, 18 मार्च को होगा मुकाब...
सांस्कृतिक जुड़ाव से संभव होगा अखण्ड भारत: वेदपाल जी
शारदा विश्वविद्यालय मेरा भारत आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए और जमीन अधिग्रहीत, अब कुल 707 हेक्टेयर पर मिला कब्जा
ग्रेटर नोएडा में अवैध ठेली-पटरी पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर
करप्शन फ्री इंडिया का जिला मुख्यालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन
ब्रिक्स के मंच से भारत ने दुनिया को किया आगाह, दूर-दूर तक होगा अफगानिस्तान के संकट का असर
Azam Khan News : सपा के राष्ट्रीय महासचिव के घर ईडी, आयकर विभाग का छापा, जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ा ह...
केंद्रीय बजट 2026: एमएसएमई की उम्मीदों पर फिरा पानी, उद्योग जगत में निराशा
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न, बौद्ध दर्शन और सामाजिक न्याय पर हुई गहन चर्...
जम्मू-कश्मीर का मशहूर रॉक डांस बना सरस मेले की शान
"प्रधानमंत्री मोदी के पुनः आगमन से जेवर में उत्सव का माहौल"
मौत के साये में ग्रेनो वेस्ट के वासी, फ़्लैट से गिर रहा है प्लास्टर , सरकार करे कार्यवाही : नेफोमा 
देश में कोरोना से राहत के संकेत, दो हफ्ते में करीब 10 फीसद गिरी संक्रमण दर; एक्टिव केस भी घटे
सीएम  योगी  ने दिया  निर्देश- 10 दिन में स्कूलों में शुरू हो छठी से 12वीं तक की पढ़ाई
किसान एकता संघ आर-पार की लड़ाई लड़ेगा