श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई : वानर सेना ने समुंद्र पर बनाया पुल, लंका पहुंचे अंगद
ग्रेटर नोएडा : श्री धार्मिक रामलीला ग्रेटर नोएडा सेक्टर पाई 1 रामलीला मैदान बिरौंडा में रामलीला में मुख्यअतिथि महेन्द्र नाथ पांडे मंत्री भारत सरकार ने दीप प्रज्वल्लित कर रामलीला का शुभारम्भ किया. रविवार के मंचन में सेतु बांधने, विभीषण शरणागति और अंगद-रावण संवाद की लीलाएं हुई. हजारों दर्शक प्रभु श्रीराम का जयघोष करते रहे।

“चली सेन कछु बरनि न जाई। गर्जहि मर्कट भट समुदाई” रामलीला मैदान में हुई लीला में दिखाया गया कि प्रभु श्रीराम लंका कूच का आदेश देते हैं. नल और नील प्रभु श्रीराम का नाम पत्थर पर लिखकर समुद्र में डालते हैं और सेतु बनाते हैं. भगवान शिव की पूजा कर श्रीराम रामेश्वरम की स्थापना करते हैं. विभीषण को रावण लंका से निष्कासित कर देता है और वो प्रभु श्रीराम की शरण में आते हैं उनका राजतिलक श्रीराम करते हैं युवराज अंगद को रावण को समझाने के लिए लंका भेजा जाता है अंगद के काफी समझाने पर भी रावण सीताजी को वापस भेजने के लिए तैयार नहीं होता। सभा में अंगद पैर जमाकर कहते हैं कि अगर कोई योद्धा है तो मेरा पैर उठाकर दिखाए योद्धाओं के नाकाम रहने पर रावण आता है तो अंगद कहते हैं कि पैर पकड़ने हैं तो श्रीराम के पकड़ो उसी में आपका कल्याण है
इस मौके पर आनन्द भाटी,ममता तिवारी, अजय नागर,एड़ राजकुमार नागर,शेर सिंह भाटी,चैनपाल प्रधान बालकिशन शफीपुर,धीरेन्द्र भाटी,धर्मेन्द्र भाटी सुशील नागर,नरेन्द्र भाटी, महेश बदोली सुभाष भाटी,उमेश गौतम,एड़ वीरेन्द्र मिश्रा, रोशनी सिंह,रकम सिंह,मीनू सिंह,अरुणा शर्मा पी पी एस नागर जितेन्द्र भाटी प्रदीप पण्डित पवन नागर बिमलेश रावल सोनू चंदेल भगत भाटी मौजूद रहे .
