पटना पायरेट्स ने गुजरात फ़ॉर्च्यून जाएंट्स को 39-33 से दी शिकस्त

ग्रेटर नोएडा(रोहित कुमार ): शनिवार को ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉमप्लेक्स में खेले गए प्रो कबड्डी सीज़न के मैच नंबर 123 में पटना पायरेट्स ने गुजरात फ़ॉर्च्यूनजाएंट्स 39-33 से शिकस्त दे दी। पटना के लिए इस जीत के हीरो हमेशा की तरह परदीप नरवाल रहे जिन्होंने एक और सुपर-10 लगाते हुए 17 रेड प्वाइंट्स लिए। तो गुजरात की ओर से जी बी मोरे ने कमाल का ऑलराउंड प्रदर्शन किया, उन्होंने सुपर-10 के साथ 11 रेडप्वाइंट्स लिए तो टैकल में भी 4 प्वाइंट्स लेते हुए मैच में कुल 15 प्वाइंट्स लिए लेकिन फिर भी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। प्रो कबड्डी इतिहास में पटना की गुजरात पर ये सिर्फ़ दूसरी और लीग स्टेज में पहली जीत है, इससे पहले पटना ने गुजरात को सिर्फ़ सीज़न-5 के फ़ाइनल में हराया था।

पहले हाफ़ में पटना पायरेट्स और गुजरात फ़ॉर्च्यूनजाएंट्स दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी। कभी बढ़त पटना के पास रहती थी तो कभी गुजरात आगे निकल जा रहे थे, पटना के पास कई बार गुजरात को ऑलआउट करने के मौक़े आए लेकिन फ़ॉर्च्यूनजाएंट्स ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए ऑलआउट होने से बचती रही और सुपर टैकल के साथ आगे बढ़ती रही। पहला हाफ़ पूरी तरह से गुजरात के जी बी मोरे के नाम रहा, जिन्होंने 4 टैकल प्वाइंट्स और 6 रेड प्वाइंट्स के साथ कुल 10 अंक लिए और कमाल का ऑलराउंड प्रदर्शन किया। पटना की ओर से वही कहानी दिखी और अकेले परदीप पर ही प्वाइंट्स लाने की ज़िम्मेदारी थी, हाफ़ टाइम तक परदीप ने 8 रेड प्वाइंट्स ले लिए थे, लेकिन 19-14 के साथ बढ़त गुजरात के पास थी।दूसरे हाफ़ में गुजरात और भी धमाकेदार अंदाज़ में उतरी, जी बी मोरे और रोहित गुलिया ने
पटना पायरेट्स को ऑलआउट करते हुए अब 25-14 की बढ़त बना ली थी। लेकिन ऑलइन होने के बाद पटना पायरेट्स को अकेले दम पर वापसी दिलाई परदीप नरवाल ने जिन्होंने सीज़न का 14वां और करियर का 58वां सुपर-10 लेते हुए गुजरात फ़ॉर्च्यूनजाएंट्स को बेहदजल्दी ऑलआउट कर दिया और अब पटना 14-25 से 25-26 पर पहुंच चुका था, और मैच में अब 9 मिनट का खेल बचा था। यानी मुक़ाबला पूरी तरह से खुला था और अभी भी जीत किसी
की भी संभव थी। परदीप ने अब पटना को बढ़त दिला दी थी, लेकिन आख़िरी लम्हों में मुक़ाबला तब सांस रोक देने वाला हो गया था जब जी बी मोरे ने भी सुपर-10 करते हुए गुजरात और पटना का स्कोर बराबर कर दिया था और इसके तुरंत बाद परदीप को टैकल करते हुए गुजरात को जीत की ओर मोड़ दिया था। अब एक मिनट से कम का समय बचा था और गुजरात एक प्वाइंट आगे थी और सबसे अहम ये था कि परदीप मैट से बाहर थे। हालांकि जैन कुन ली अपनी रेड में पटना को एक अंक दिलाते हुए स्कोर फिर बराबर कर दिया था। लेकिन मैच का टर्निंग प्वाइंट तब हो गया जब मोहम्मद इस्माइल ने पटना को एक अंक की बढ़त दिला
दी थी और परदीप को रिवाइव कर दिया था और रिवाइव होते ही परदीप ने दो अंक की रेड
लेते हुए पटना को मैच जीता दिया।

रविवार यानी 6 अक्टूबर को ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉमप्लेक्स में दो मैच खेले जाएंगे, पहले मुक़ाबले में बंगाल वॉरियर्स और पटना पायरेट्स की टक्कर होगी तो दूसरे मैच में मेज़बान यूपी योद्धा का सामना पुनेरी पलटन से होगा।

यह भी देखे:-

महिला उन्नति संस्थाने पेंशन शिविर लगाने की मांग की
ट्रेन व बसों  के द्वारा  गौतमबुद्ध नगर से घर भेजे गए 52 हजार प्रवासी श्रमिक और विद्यार्थी
आईकॉन इंडिया स्पोर्ट्स टेनिस कप 2022 का आयोजन
IEML पदाधिकारियों ने राज्यपाल नाईक व सीएम योगी से की मुलाकात , विश्व आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिक...
कल का पंचांग, 5 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ग्रेटर नोएडा में IRF WORLD ROAD MEETING का शुभारंभ
भारत ने जीती वैक्सीनेशन की रेस, अमेरिका-ब्रिटेन को छोड़ा पीछे, 18 दिन में 45 फीसदी लोगों को लगा टीका
अफगानिस्तान में तालिबानी जुल्म: लौट आए क्रूरता के दिन, पत्रकारों की बेरहमी से पिटाई...
यूपी चुनाव: जेवर में हुई रालोद प्रमुख जयंत चौधरी की जनसभा, सरकार बनने पर किसानों को देंगे ये लाभ
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: रिकॉर्ड समय में रनवे तैयार, इंडियो विमान की ऐतिहासिक लैंडिंग
मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, लोक कलाकारों को हर माह मिलेंगे चार हजार रुपये और एक करोड़ का बीमा
दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा संगीत सम्मेलन का समापन, युवा संगीतकारों ने सीखी शास्त्रीय गायन की बारीकिया...
क्या चिदम्बरम की गिरफ्तारी से कांग्रेस के पापों का घड़ा फूटेगा?
CM योगी आदित्यनाथ आज 23 लाख निर्माण श्रमिकों को देंगे भरण-पोषण भत्ता की सौगात, खाते में भेजेंगे 1-1 ...
Raj Kundra Pornography Case Update: राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर खारिज
ग्रेटर नोएडा : नाइजीरियंस पर हुए हमले पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का ट्वीट : प्रदेश सरकार से मांग...