डांडिया नाईट मे जम कर थिरके युवा
नोएडा। एमबीएन्स द्वारा प्रायोजित नवरात्र उत्सव मे सेक्टर 50 सामुदायिक केंद्र मे एन. जे क्रिएशन निधि अस्थाना एवं ज्योति चतुर्वेदी द्वारा डांडिया एवं गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एमबीएन्स ग्रुप के उपाध्यक्ष राजीव डल , इलाहाबाद कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश रंगनाथ पांडेय ,वरिष्ठ भाजपा नेता रविकांत मिश्रा एवं नरेंद्र चोपड़ा उपाध्यक्ष जनशक्ति सेवा समिति के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। अदिती अस्थाना द्वारा दुर्गा स्तुति पर किये गए कत्थक ओर बच्चों के ग्रुप द्वारा किये गए नृत्य ने सबका मन मोह लिया। लगभग 1000 से अधिक लोगो ने डांडिया में भाग लिया और जमकर थिरके । ज्योति चतुर्वेदी ने बताया कि डांडिया नाईट के साथ साथ खाने पीने के लिये दुकानों का प्रबंध किया गया परम्परागत परिधानों में देर रात तक युवाओं ने डांडिया का खूब लुफ्त उठाया । डांडिया में विभिन्न प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया । आयोजक निधि अस्थाना ने बताया कि एन. जे. क्रिएशन पिछले तीन वर्षों से इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है और साथ ही स्कूल के बच्चों को भी नृत्य और म्यूजिक की शिक्षा देने का कार्य भी एन. जे क्रिएशन द्वारा किया जाता है प्रवीण चतुर्वेदी , रागेश अस्थाना, रोजी अरोड़ा, मधुस्मिता, सतीश कुमार यादव, दिव्या जोशी, इशानी, अवंतिका, मुस्कान, आदित्या, पंकज श्रीवास्तव, राजीव सिन्हा, चन्द्रप्रकाश गौड़, मंजू गौड़ सहित अन्य प्रतिभागी मौजूद रहे।
