श्री धार्मिक रामलीला पाई : बाली वध की लीला ने दर्शकों को किया रोमांचित

ग्रेटर नोएडा : श्री धार्मिक रामलीला ग्रेटर नोएडा रामलीला मैदान बिरोडा में सुशील गोस्वामी जी के कुशल निर्देशन में रामलीला मे आज राम, हनुमान का मिलन और रंगमंच पर बाली वध किया गया।

अपहृत पत्नी सीता की खोज में राम ऋषि मतंग के आश्रम पहुंचते हैं जहां भीलनी शबरी राम और लक्ष्मण का सत्कार करती है। वह चख-चख कर राम को मीठे बेर खिलाती है। राम शबरी को नवधा भक्ति का ज्ञान देते हैं। शबरी ही राम को मशविरा देती है कि आगे ऋष्यमूक पर्वत पर रह रहे वानरों के राजा सुग्रीव से जाकर वह मित्रता करें, सुग्रीव जनकनंदिनी की खोज में उनकी सहायता करेंगे।

आगे राम का हनुमान से मिलन होता है और हनुमान ही अग्नि को साक्षी करके राम व सुग्रीव की मैत्री कराते हैं। राम उससे इस पर्वत पर छिप कर रहने का कारण पूछते हैं और जब उन्हें यह विदित होता है कि अपने ही बड़े भाई बाली से भयभीत होकर सुग्रीव यहां निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे हैं। वे सुग्रीव को आश्वस्त करते हैं कि वे बाली का वध करके अपने मित्र का भय दूर करेंगे। सुग्रीव राम को बाली के वल के बारे में बताते हैं और उनकी परीक्षा भी लेते हैं। अंत में राम सुग्रीव को बाली से युद्ध के लिये भेजते हैं। बाली और सुग्रीव के बीच रोमांचकारी घमासान युद्ध होता है। राम छिप कर अहंकारी बाली का वध कर देते हैं और सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बनाते हैं। भगवान के लोक जाने से पूर्व बाली राम से वचन लेता है कि उसके पुत्र अंगद को ही युवराज बनाया जाए।

इस मौके पर आनन्द भाटी,ममता तिवारी, अजय नागर,एड़ राजकुमार नागर,शेर सिंह भाटी,बालकिशन शफीपुर,धीरेन्द्र भाटी,धर्मेन्द्र भाटी चैनपाल प्रधान सुशील नागर,नरेन्द्र भाटी, महेश बदोली सुभाष भाटी,उमेश गौतम,एड़ वीरेन्द्र मिश्रा, रोशनी सिंह,रकम सिंह,मीनू सिंह,अरुणा शर्मा पी पी एस नागर जितेन्द्र भाटी प्रदीप पण्डित पवन नागर बिमलेश रावल सोनू चंदेल भगत भाटी

यह भी देखे:-

श्रीराम मित्र मंडल रामलीला : शिव धनुष तोड़ सिया के हुए राम
श्रीरामलीला साइट 4 रामलीला मंचन : रामेश्वरम में सेतु बांध कर की लंका पर चढ़ाई
किसान आंदोलन पर स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा- प्रदर्शन करने वालों को भगवान सद्बुद्धि दे
वेस्ट विनोद नगर की "कामधेनु रामलीला" में जटायु के साथ आकाश मार्ग में युद्ध से दर्शक रोमांचित
श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा: दर्शकों में दिखा लंका दहन का रोमांच, हनुमान जी की हुई जय-जयका...
विजय महोत्सव- 2022 कार्यक्रम के लिये साइट 4 में भूमि पूजन समारोह हुआ सम्पन्न
नोएडा में छोटे बच्चों ने पुतला बनाकर किया रावण का दहन
श्री रामलीला कमेटी द्वारा विजय महोत्सव 2023 का हुआ आगाज
श्री रामलीला साईट 4 रामलीला मंचन : भरत मिलाप व राम राज्यभिषेक की लीला का हुआ भव्य मंचन
यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने रामलीला मंचन श्री रामलीला साइट का किया उद्घाटन, जानिए आ...
श्रीराम मित्र मंडल रामलीला : दूल्हा बने प्रभु श्री राम, लोगों ने की पुष्पवर्षा
आदर्श रामलीला सूरजपुर मंचन: श्री राम और माँ सीता का आकर्षक आमना-सामना
श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति की तीसरे दिन की लीला में राम-सीता मिलन और तर्कशास्त्र संवाद न...
श्री आदर्श रामलीला: सोने के मृग को देख आकर्षित हुई सीता, बहन की नाक कटने पर बदला लेने के लिए सीता को...
श्री रामलीला कमेटी साइट 4 पर अयोध्या में श्रीराम जन्म से प्रजा में दौड़ी खुशी की लहर
ग्रेटर नोएडा वेस्ट रामलीला में राम ने तोड़ा शिव धनुष, गरजे परशुराम