रागिनी गायिका की गोली मारकर हत्या

ग्रेटर नोएडा : बदमाशों ने महिला को मारी गोली, महिला की हुई मौत, बुलंदशहर से लौटते हुए मित्रा सोसाइटी के सामने रागिनी गायक सुषमा को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, रागिनी गायक की अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत, पुलिस के मुताबिक रागिनी गायिका महिला का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था विवाद, थाना बीटा 2 क्षेत्र की घटना।

एक 25 वर्षीय महिला जिसका नाम सुषमा था, को बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलियां मारी गई हैं जिससे उसकी कैलाश हॉस्पिटल में मृत्यु हो गई है। इस महिला का 4 वर्ष पहले अपने पति के साथ तलाक होना बताया गया है एवं यह वर्तमान में एक गजेंद्र भाटी नाम के व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दिनांक 19 अगस्त 2019 को जनपद बुलंदशहर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत मेहसाणा गांव में यह एक प्रोग्राम में गाना गाने गई थी जहां पर इस पर जानलेवा हमला होना बताया गया है जिस के संबंध में थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर पर धारा 307 आईपीसी का मुकदमा पंजीकृत होना भी बताया गया है ।यह महिला पेशे से लोक गायिका थी जो कि रागनी एवं लोकगीत आदि गाती थी ।आज यह जनपद बुलंदशहर में पुलिस से अपने से संबंधित पंजीकृत FIR में कार्रवाई के लिए मिलने गई थी एवं जब यह लौटकर आई तो थाना Beta 2 क्षेत्र में मित्रा सोसायटी के पास इस महिला को तीन चार गोलियां मारी गई हैं जिससे इसकी मृत्यु हुई है। संपूर्ण प्रकरण में पुलिस के पास कई ठोस सुराग हैं जिन पर विवेचना की जा रही है ।जल्दी ही पूरे प्रकरण का अनावरण किया जाएगा ।

कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है ।

धन्यवाद
एसएसपी गौतम बुद्ध नगर

यह भी देखे:-

सुन्दर भाटी गैंग का वांटेड सक्रिय सदस्य को एसटीएफ नोएडा ने दबोचा
जेडीयू नेता के बेटे को पुलिस ने किडनैपर्स से छुड़ाया, बीटा 2 पुलिस की किडनैपर्स से हुई मुठभेड़, एक क...
तस्करी में जब्त लाखों रुपये का शराब जब्त किया गया
खनन माफिया पर लगाया गया एनएसए
हैंडराइटिंग खराब होने पर शिक्षक पर छात्रा को बेरहमी से पीटने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, जॉब के नाम पर विदेशी नागरिकों को शिकार बनाकर लाखों की ठगी, 76 आरोपियों ...
बंद पड़े घरों में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
पंडित बन कर ग्रेनो में रह रहा था चाइनीज़ नागरिक, गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ बच्चे का किडनैपर
अधिक मूल्यों पर इन दुकानों पर बेची जा रही थी शराब, लाइसेंस निलंबित, कई दुकाने की गई सीज
भू माफियाओं के हौसले बुलंद, सुपरवाइजर पर किया हमला, तोड़े गए ... पढ़ें पूरी खबर
ग्रेटर नोएडा के इन मेधावियों ने भी स्कूल और परिवार का नाम किया रोशन
अवैध हथियार सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार
डिलीवरी बॉय की मोटरसाइकिल चोरी
बढ़ते साइबर क्राइम को रोकने के लिए महिला संस्थाओं ने सौंपा ज्ञापन