श्रीराम लखन धार्मिक लीला कमेटी : भगवान शिव ने पार्वती से किया श्रीराम कथा का वृतांत वर्णन

नोएडा। श्रीराम लखन धार्मिक लीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव का मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डा. महेश शर्मा एवं पंकज सिंह विधायक नोएडा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। आयोजन समिति के पदाधिकारिय द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया और अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

रामलीला मंचन की शुरूआत गणेश वंदना एवं पूजन के साथ हुई। गणेश वंदना में कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। भगवान शिव माता पार्वती को श्रीराम कथा का वृतांत वर्णन करते हैं। भगवान शिव बताते हैं कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम मनुष्य हैं या ब्रह्म हैं वह बताते हैं कि श्रीराम ब्रह्म स्वरूप हैं। अगले दृश्य में दिखाया जाता हैं कि नारद जी को अहंकार हो जाता हैं ,और भगवान अपने भक्त के अहंकार का समूल नाश करने का निश्चय करते हैं। भगवान विष्णु अपनी माया से एक माया नगरी बनाते जिसमें विश्वमोहनी नाम की राजकुमारी का स्वयंवर होता हैं। नारद जी उस कन्या पर मोहित होकर उससे विवाह करना चाहते हैं और भगवान से सुन्दर स्वरूप मांगते हैं लेकिन भगवान उनको बंदर का स्वरूप प्रदान करते हैं जब वह सभा में पहुंचते हैं तो शिवगण उनका मजाक उड़ाते हैं और वह कन्या भगवान विष्णु के गले में वरमाला डाल देती है। उपहास से क्रोधित नारद जी भगवान को श्राप दे देते हैं। इधर लंका का राजा रावण रिषी मुनियों पर अत्याचार करता हैं। उसके अत्याचार से परेशान होकर रिषी, मुनि व देवताओं ने भगवान विष्णु की आराधना करते हैं। भगवान ने प्रकट होकर उन सभी को भरोसा दिया कि वह राम रूप में अवतार लेकर दुष्टों का संहार करेंगे। भगवान की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ पहले दिन की रामलीला का विराम होता है।

आयोजन समिति के महासचिव राघवेंद्र दुबे ने बताया कि 30 सितम्बर को श्रीराम जन्म, वशिष्ठ जी द्वारा नामकरण, विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध, मारिच सुबाहु वध व अहिल्या उद्वार आदि लीलाओं का मंचन किया जायेगा।
इस अवसर पर आयोजन समिति के चेयरमैन बीपी अग्रवाल, अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, वाईस चेयरमैन राजेन्द्र जैन, पूनम सिंह, मुख्य संरक्षक आलोक गुप्ता,कोषाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, मुख्य यजमान संजय गोयल, संरक्षक रविकांत मिश्रा, रामबीर यादव,योगेंद्र शर्मा,एसपी जैन, नरेश कुच्छल, टीसी गौड़, संदीप गोयल, अशोक गोयल, सुभाष भाटी, बाबूलाल बंसल, मनोज गोयल, सीए मनोज अग्रवाल, मनोज चौहान, मुकेश गुप्ता, अशोक चौहान, महेश चंद अग्रवाल, सुभाष चंद शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, सुनील गुप्ता,रामनिवास गोयल, राधेश्याम गोयल, राकेश यादव, श्रीकांत बंसल, बबलू चौहान सहित तमाम आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

धार्मिक रामलीला मंचन ग्रेटर नोएडा : शिव धनुष खंडित कर सीता के हुए राम
श्रीराम लखन धार्मिक लीला रामलीला मंचन : श्री राम ने शिव धनुष तोड़ा, सीता ने डाली वरमाला
साईट - 4 रामलीला मंचन : सीता स्वयंवर में श्री राम ने 50 फीट का विशाल धनुष 55 फिट की ऊंचाई पर किया ...
श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर ने निकाली भव्य श्रीराम की झाँकी शोभायात्रा, 26 सिंतबर से रामलीला मं...
श्रीराम मित्र मंडल रामलीला महोत्सव के लिए मंच का निर्माण एवं पुतले बनाने का कार्य में तेजी
श्री राम मित्रमंडल रामलीला मंचन : रावण, कुम्भकरण और मेघनाद सहित भ्रष्टाचार एवं सनातन धर्म विरोधियों ...
श्री धार्मिक रामलीला पाई 1: रावण ने छल से किया सीता का हरण, देख जटायु ने किया रावण पर प्रहार
श्री राम मित्र मंडल नोएडा रामलीला: रामलीला में राम जन्म से अयोध्या में छाई खुशी, राम ने किया ताड़का,...
श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई , बाली सुग्रीव युद्ध देख रोमांचित हुए दर्शक, प्रभु राम की तीर स...
देश की सर्वश्रेष्ठ धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई ग्रेटर नोएडा का डिजिटल प्रसारण  आज शाम 7:15 बजे से
पंचशील ग्रीन-1 में अतिविशाल नवरात्र एवं रामलीला महोत्सव 22 सितंबर से, बाल कलाकार करेंगे भव्य मंचन
किसान आंदोलन पर स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा- प्रदर्शन करने वालों को भगवान सद्बुद्धि दे
श्री धार्मिक रामलीला मंचन पाई : रावण बाली में हुई संधि
श्री धार्मिक रामलीला पाई रामलीला में श्री राम ने तोड़ा शिव धनुष, सीता ने डाली वरमाला
श्री राम मित्र मंडल नोएडा रामलीला : बाली सुग्रीव युद्ध देख रोमांचित हुए दर्शक, प्रभु राम की तीर से म...
श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के मंचन में अहिल्या उद्धार के दृश्य ने मोहा मन