चोरों ने मोबाईल शॉप को बनाया निशाना, उड़ाया लाखों का माल

ग्रेटर नोएडा: दादरी कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड पर स्थित ओम कम्युनिकेशन मोबाइल की दुकान से देर रात को चोरो ने दुकान से लाखों के माल पर हाथ साफ किया। बता दें की दुकान मालिक अतीश जिसकी ओम कम्युनिकेशन के नाम से दुकान है , रात को अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था।

रोजाना की तरह आज सुबह वो दुकान खोलने पहुँचा दुकान के ताले व गेट पहले से ही खुले मिले जिसे देख उसका माथा ठनका। जब दूकान के अंदर वो दाखिल हुआ तो सारा सामान बिखरा पड़ा था जिसे देख वो सन्न रह गया। दुकान से लाखों रूपये मूल्य के मोबाईल फ़ोन और नगदी रूपये चोर चुरा ले गए थे। पीड़ित ने इसकी तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। — रिपोर्ट- वकार अहमद GRENONEWS.COM

यह भी देखे:-

अज्ञात शव के पहचान की अपील
रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, एक घायल, बिसहड़ा काण्ड के आरोपी के साथ गए थे जेवर
ऑडी कार की डिग्गी पर बैठा युवक नीचे गिरा, मौत
नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता, गैंगस्टर एक्ट में इनामी गिरफ्तार
नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर गैंग
गांजा व शराब के साथ महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार
5 खनन माफियाओं पर लगाया गया गैंगस्टर
घर का ताला तोड़ चोरों ने माल समेटा
मतदाताओं को रिझाने के लिए तस्करी कर लाई  जा रही शराब बरामद , 3 लोग गिरफ्तार 
अल्फा टू में सुमननाथ- नरेंद्र नाथ दंपति के डबल मर्डर का मुख्य सूत्रधार हत्यारोपी व उसका दोस्त पुलिस ...
पार्टी के दौरान हुई मारपीट में एक शख्स की गई जान
घर में घुसकर नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़
पूर्व कर्मचारी ने की थी होटल कर्मचारी की हत्या, गिरफ्तार 
ऑनलाइन फ्रॉड में अफ्रीकन नागरिक गिरफ्तार, सूरजपुर पुलिस के सहयोग से मुंबई पुलिस ने पकड़ा
दादरी में मोबाइल स्नैचिंग और मारपीट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, तमंचा-चाकू और छीने गए मोबाइल बरामद
एटीएम तोड़ने की कोशिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार