जेवर एयरपोर्ट की तर्ज पर पारदर्शी तरीके से किसानों को वितरित किया जायेगा मुआवजा : धीरेन्द्र सिंह

ग्रेटर नोएडा: आज जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने गांव लडपुरा के किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से उनके कार्यालय में मुलाकात की और आपसी सहमति से क्रय की जाने वाली भूमि को लेकर किसानों की लगातार आ रही आपत्तियों को लेकर चर्चा की।

इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से किसानों का पक्ष रखते हुए कहा कि ’’उद्योग धंधे लगाने के लिए जिस गांव की भूमि क्रय की जाए, उसकी सूचना गांव के प्राइमरी स्कूल व पंचायत घर आदि सरकारी स्थान पर हिन्दी समाचार पत्रों में प्रकाशित कराते हुए सूची को चस्पा किया जाये और गांवों में ही मुआवजा सम्बन्धी पत्रावलियां तैयार हो, जिससे व्यवस्था पारदर्शी रहेगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।’’

मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने भूमि से सम्बन्धित अधिकारियों को मीटिंग में तलब करते हुए प्रतिनिधिमंडल को पूर्ण आश्वस्त करते कहा कि ’’आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नही करना पडेगा।’’

विगत दिनों जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने गांव लडपुरा में जन चौपाल के माध्यम से किसानों की समस्याएं सुनी, जहां किसानों ने एक स्वर से भ्रष्टाचार की शिकायत की थी, जिसे जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने संज्ञान में लेकर आज किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालक अधिकारी से मुलाकात की, जिसमें जनपद गौतमबुद्धनगर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविन्द्र भाटी के साथ धर्मेन्द्र भाटी, बिजेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, वीरेन्द्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

"बाढ़ राहत में सक्रिय: उत्तर प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों के लिए "आह्वान" का त्वरित सहायता वितरण"
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा ने दिया ज्ञापन
मास कम्युनिकेशन और मीडिया स्टडीज़ के विद्यार्थियों का “न्यूज़ नेशन” मीडिया हाउस का शैक्षणिक भ्रमण
बीटा–1 आरडब्ल्यूए की समीक्षा बैठक संपन्न, सफाई व्यवस्था व होली मिलन समारोह पर अहम निर्णय
गौतमबुद्ध नगर जिले में 11 स्थानों पर 3000 से अधिक स्वयंसेवक करेंगे पथसंचलन
देखें VIDEO, पुलिस के खिलाफ रोडवेज कर्मियों का धरना प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा में आज से 11 दिवसीय गणेशोत्सव 2017 का आगाज, सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में रंगारग कार्...
दादरी महापंचायत में गुर्जरों ने किया दीपावली नहीं मनाने का ऐलान
सकट चौथ व्रत और तिलकुट: सुहागिन महिलाओं के लिए शुभ अवसर
RWA के प्रतिनिधि मंडल ने ग्रेटर नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से की मुलाकात, कराया परेशानियों से ...
योगेश कथुनिया: आठ साल की उम्र में मार गया था लकवा,कोच के बिना किया था अभ्यास
बढ़ते प्रदूषण के मद्देनज़र गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन का स्कूल कॉलेज बंद करने के आदेश, वर्क  फ्रॉम होम...
पसंद संस्था ने मिशन 22 करोड़ के तहत स्कूल में कराया पौधारोपण
छात्र नेता की रिहाई को लेकर समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
ईवी इंडिया एक्सपो 2024 का उद्घाटन: अक्षय ऊर्जा और स्मार्ट मोबिलिटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
कारगिल दिवस पर सावित्री बाई की छात्राओं ने कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि