“एक अध्यापक ही अच्छे राष्ट्र का निर्माण करता है” : दीप चंद्रा

ग्रेटर नोएडा:नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में जेस्‍ट एण्‍ड जील 2019 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली एनसीआर के विभिन्न कॉलेजों के लगभग 300 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने दिखाया कि अगर आप में रचनात्मक सोच  है तो कोई भी चीज बेकार नहीं होती। बिजनस क्‍विज में विभिन्न टीमें बनाकर उनसे व्‍यवसाय से सम्‍बन्‍धित सवालों के जबाब पूछे गये । फेस पेंटिंग मे छात्र-छात्राओं ने फेस पेंटिंग को कैनवास केरुप में इस्‍तेमाल करते हुए उस पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रर्दशन किया।

छात्रों के हुनर को मिली पहचान- कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ दीप चंद्रा ने इस मौके पर सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी छात्र अपने गुरूजनों का सम्मान करे,क्योंकि एक अध्यापक ही अच्छे राष्ट्र का निर्माण करता है। वहीं आईआईएमटी कॉलेज के निदेशक मयंक अग्रवाल ने छात्रों को पुरस्‍कार देकर
सम्‍म‍ानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं का सम्‍पूर्ण विकास होता है और छात्र-छात्राओं को इस तरह के कार्यक्रम मे
भाग लेना चाहिए।

दिल्ली एनसीआर के 300 छात्रों ने लिया हिस्सा-भाग लेने वाले कॉलेजों मे मुख्‍य रुप से गलगोटिया यूनिवर्सिटी, शारदा यूनिवर्सिटी, जीएनआईओटी,एफएमजी, आईटीएस, पैरामाउंट, लॉयड, मंगलमय,गलगोटिया इनस्टीट्यूट, जीएल बजाज, एक्यूरेट ग्रुपऑफ कॉलेज, आईपी (बुलंदशहर) ने हिस्सा लिया।जेस्‍ट एण्‍ड जील में मुख्य रूप से बेस्ट आउटऑफ वेस्ट, बिजनस क्‍विज, फेस पेंटिंग व कोलाजमेकिंग  का आयोजन किया गया। अगर हम अपनेआसपास नजर दौड़ाने पर तो अनेक वस्तुएं बेकारनजर आती आती हैं लेकिन अपनी रचनात्मकता सेउन बेकार चीजों  से ऐसी उपयोगी वस्तुएं बना सकते हैं कि देखने वाले को अचंभित कर दे। 

पुरस्कार पाकर खिल उठे चेहरे-बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में एफएमजी की कशिश,पल्लवी, सुखचैन को प्रथम पुरस्‍कार एवं
आईआईएमटी के सुजीत, शुभम, सुधांशू और सौरभ कुमार को दूसरा पुरस्‍कार मिला। वहीं एडमेड शो मेंआईआईएमटी कॉलेज के शुभम, मुस्कान, श्याम,टीना, श्रंखला को पहला स्थान मिला। तो बिजनेस क्विज में जीएनआईओटी के सोनू पांडेय, राहुल झा और निशांत पाडेंय ने बाजी मारी। इस कार्यक्रम में कॉलेज ऑफ मैनेजमें के निदेशक डॉ राहुल गोयल ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर कॉलेज की सभी फैकल्टी मौजूद रही।

यह भी देखे:-

RTI में खुलासा, पाकिस्तान से आये 447 आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा
गौर सिटी 2 में स्थित दिव्यांश फ़्लोरा सोसाइटी में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की गयी
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने गौतमबुद्ध नगर समेत 31 प्रत्याशियों की सूची जारी की
कुश मिश्रा का यूपीएससी में हुआ चयन, बने आईपीएस, शहरवासियों ने किया सम्मानित , पिता ग्रेनो प्राधिकरण...
दरयाव आदर्श  शिक्षा समिति ने 27 गांवों के लोगों के साथ एक मतदाता मंथन अभियान का किया  आयोजन
पार्कों में असामाजिक तत्वों के जमावड़े से सेक्टरवासी परेशान, पुलिस को दी शिकायत
प्रदूषण विभाग ने मिक्सर प्लांट पर लगाया 5 लाख का जुर्माना
नरेंद्र गिरि की मौत हत्या या आत्महत्या?: सीबीआई ने संभाली जांच
कल का पंचांग, 20 सिंतबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
खौफ: खूंखार पागल बन्दर के हमले से युवक घायल
एफपीओ गठन को लेकर बैठक सम्पन्न, डीएम ने फसल बीमा प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
महिला पर किया कैंची से हमला
ग्रेटर नोएडा में गणपति डांस फेस्टिवल 2025: संस्कृति, संगीत और सामूहिक उल्लास का संगम
लेफ्टिनेंट कर्नल बनने पर करण बैंसला सम्मानित
विकास उत्सव मेले में कोकोब फरीद बैंड और नुक्कड़ नाटक ने बिखेरा रंग, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
Delhi Ncr Water Crisis : दिल्ली और एनसीआर के नोएडा और गाजियाबाद के इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, ...