गौर सिटी में डंडिया नाईट कार्यक्रम की तैयारी शुरू
ग्रेटर नोएडा : नवरात्र बस आने ही वाला है . ऐसे में ग्रेनो वेस्ट के गौर सिटी में बच्चों ने डंडिया की तैयारी शुरू कर दी है . आगामी 6 अक्टूबर को गौर सिटी के 6th एवेन्यू के किड्स पार्क में डंडिया नाईट का आयोजन होने जारहा है . इससे पहले महिलाओं व बच्चों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है . इस मौके पर कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की शपथ दिलाई जाएगी.

कार्यक्रम के आयोजक मंडल की सदस्य अनीता प्रजापति ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डंडिया नाईट को लेकर लोगों में उत्साह है . सभी निवासी आपसी सहयोग से इस कार्एयक्करम का आयोजन कर रहे हैं . जिसका उधेश्य है सभी में आपसी प्रेम भाव बना रहे और सोसाइटी में ख़ुशी का माहौल बना रहे . कार्यक्रम स्थल पर डीजे डांस , फ़ूड स्टाल्स , फ्ली मार्किट , सेल्फी कोर्नर की व्यवस्था VOLUNTEER टीम द्वारा की जा रही है .
कार्यक्रम के सफल आयोजन की तैयारी में अमित शर्मा, अनीता प्रजापति , सुजाता , सुपर्णा , माधुरी, पलक अनीता आदि लोग लगे हुए हैं .
