आईटीएस डेंटल कॉलेज में माता की चौकी, जय माता दी के लगे जयकारे

ग्रेटर नोएडा: आज आईटीएस डेंटल कॉलेज, में बीडीएस के चौदहवें और एमडीएस के आठवें सत्र के शुभारंभ के उपलक्ष्य में एक भव्य माता की चौकी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां दुर्गा, सरस्वती के साथ-साथ भगवान श्रीराम, श्री कृष्णा, हनुमान, शिवजी, पार्वती के साथ-साथ श्री गणेश जी की उपस्थिति पंडाल की शोभा बढ़ा रहे थे।
MATA KI CHOWKI, ITS DENTAL COLLEGE
माता की चौकी का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आर.पी. चड्ढा, मीरा चड्ढा, उपाध्यक्ष सोहिल चड्ढा एवं अर्पित चड्ढा, सचिव बी.के.अरोडा, प्रधानाचार्य डॉ. सचित आनन्द अरोड़ा व निदेशक-पब्लिक रिलेशन सुरेन्द सूद ने पूरे आईटीएस डेन्टल कॉलेज, ग्रेटर नोएडा परिवार के साथ विधिवत मंत्रोचार सहित पूजा अर्चना के साथ हुआ।
MATA KI CHOWKI, ITS DENTAL COLLEGE
विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत फरीदाबाद के मशहूर बंटी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा एक से बढ़कर एक कई भजन प्रस्तुत किए गए व बीच-बीच में भगवान राम, शिव व श्रीकृष्ण की लीला की सचित्र झांकियां भी प्रस्तुत की गयी। भजन गायन की प्रस्तुती के समय संस्थान के सभी विद्यार्थी व शिक्षक गण दूर-दूर से माता की चौकी में भाग लेने आये। विद्यार्थियों के अभिभावक गण के जय माता दी के नारों से पूरा संस्थान गूंज रहा था।

इस अवसर पर संस्थान के सचिव बी.के. अरोड़ा ने कहा कि आईटीएस-द एजूकेशन ग्रुप की यह पुरानी परम्परा रही है कि ग्रुप के सभी कॉलेजों के सम्बंधित पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष के शैक्षणिक स़त्र के आरम्भ में अपनी सफलता व उद्देश्यों की पूर्ति हेतु आर्शीवाद प्राप्त करने के लिए प्रति वर्ष माता की चौकी का आयोजन बडी धूमधाम से किया जाता है। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. सचित आनन्द अरोड़ा ने बताया कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताते हुए डॉ. अरोड़ा ने कहा कि भक्ति से विश्वास बढता है तथा इससे सेवा की भावना भी उत्पन्न होती है।

यह भी देखे:-

राजस्थान, हरियाणा दिल्ली के बाद ग्रेटर नोएडा में कोई काट रहा है चोटियां, दहशत में महिलाएं
नोएडा : पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति ने शुरू की छठ महापर्व की तैयारी
कल का पंचांग, 21 अप्रैल 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
इनोवेशन और हेल्थकेयर का संगम: जी.एल. बजाज में हुआ MEDHA 2025 – 36 घंटे का मेडिकल डिवाइस हैकथॉन
ग्रेटर नोएडा के एडब्लूएचओ सोसाइटी में धूम-धाम से मनाया जाएगा नवरात्री डांडिया उत्सव
डीएम ने नोएडा -ग्रेटर नोएडा के सरकारी व प्राइवेट स्कूल के 12 वीं कक्षा तक बंद करने का आदेश दिया
जनहित कॉलेज ऑफ लॉ के छात्रों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ संविधान दिवस मनाया
आज का पंचांग, 5 अगस्त 2020 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
कोहरे का कहर : एक दर्जन गाड़ियां आपस में भिड़ी
भोला रावल के प्राचीन मंदिर व तालाब का होगा जीर्णोद्धार, टूरिस्ट स्पॉट के रूप में होगा विकास
गुलमोहर एस्टेट ई ब्लॉक की नवनिर्वाचित आरडब्लूए के पदाधिकारियों ने ली शपथ
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में NIDAR 2026 का भव्य शुभारंभ, देशभर के 1,500 से अधिक युवा नवाचारक हुए शाम...
रक्षाबंधन पर विशेष: श्रावणी पूर्णिमा का महत्त्व, बता रहे हैं पंडित सागर शर्मा
आज का पंचांग, 7 अक्टूबर 2020, देखें शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 17 जनवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
छात्रों ने मतदान करने का लिया शपथ