बालू का अवैध खनन कर रहे तीन गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : यहाँ की जेवर थाना पुलिस ने अवैध रूप से बालू खनन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन लोग पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे। गिरफ्तार लोगों के पास से तीन ट्रैक्टर ट्राली बरामद की गई है। थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि यमुना नदी के किनारे झुपा गांव के पास कुछ लोग अवैध रूप से बालू खनन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर आज तड़के वहां छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अनिल पुत्र बिरजू, बच्चन पुत्र सतबीर, जयप्रकाश पुत्र ओमवीर को गिरफ्तार किया। जबकि उनके तीन साथी मौके से फरार हो गए। अग्रवाल ने बताया कि बालू से भरी तीन ट्रैक्टर ट्राली जप्त की गई है।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा : खनन माफियाओं पर शिकंजा , छह पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ ई रिक्शा चोर
मोबाईल झपटमार पुलिस एनकाउंटर में घायल
नोएडा में बड़ा खुलासा: एटीएम कार्ड बदलकर लाखों उड़ाने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, कई एटीएम कार्ड और ...
एडमिशन दिलाने के बहाने घर बुला, जबरन दुष्कर्म के आरोप मे पीएफ का असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार
AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी   के गाड़ी पर फायरिंग, एक हिरासत में  
लापता सुरक्षा गार्ड जहरखुरानी गिरोह का हुआ शिकार
पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
नोएडा एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में ढेर हुआ ईनामी कुख्यात बदमाश
एटीएम मशीन को तोड़कर केश लूटने का प्रयास, पकड़े गए बदमाश
चीनी नागरिक घुसपैठ में बड़ा UPDATE, जानिए 
युवती की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप नगदी और कीमती सामान चोरी
गोदाम से दो लाख रुपए कीमत का लोहा चोरी
नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े आईपीएल के सट्टेबाज़
सूरजपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर, चोरी की टाटा सफारी  व महिंद्रा बोलेरो  बरामद 
दुजाना गैंग के बदमाश ने मांगी रंगदारी, योगी की पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर