गलगोटिया विश्वविद्यालय : याँत्रिक औद्योगीकि पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन

ग्रेटर नोएडा : गलगोटिया विश्वविद्यालय के पाॅलेटैक्निक विभाग के मैकेनिकल के छात्रों के लिए याँत्रिक औद्योगीकि पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ता के रूप में जे-पैन टयूब्लर काॅपोनेंट प्राइवेट लि0 कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर एण्ड फाउँडर जिगनेश पाँचाल और सीईओ अनिल कुमार ने भाग लिया। दोनो वक्ताओं ने अपने अपने अनुभवों के अनुसार छात्रों का मार्गदर्शन किया। पहले सत्र में मि0 जिगनेश पाँचाल ने कहा कि साभी छात्रों को सबसे पहले अपनी शिक्षा को लगन पूर्वक पूरा करना चाहिये उसके साथ-साथ प्रत्येक छात्र को कुशल व्यक्ति और व्यवसायी होना चाहिये। उन्होंने कहा कि एक व्यवहार कुशल व्यक्ति अपने जीवन में सफलता के शिखर पर छलांग लगा सकता हैं। दूसरे सत्र में मुख्य कार्यकारी अनिल कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा आप सभी को केवल शिक्षित कर सकती है। लेकिन आपके द्वारा जीवन में किए गये प्रयोग और लगन पूर्वक कठिन परिश्रम ही आपको सबसे आगे और एक सफल व्यक्ति बनायेगें। कार्यक्रम के दौरान पालिटैक्निक विभाग के प्रधानाचार्य ने अपने वक्तव्य में कहा कि गलगोटिया विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास के लिए सदैव कृत संकल्प हैं। कार्यक्रम का संचालन भगवत प्रसाद शर्मा ने कहा कि आज हमें तकनीकि विज्ञान की गहराइयों को जानने और सीखने के साथ साथ अपने देश की महान संस्कृति का अनुपालन करना भी बहुत जरूरी है। तभी आज का विद्यार्थी कल के उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकेगा। इस कार्यक्रम की सफलता में अरूण कुमार, विजय प्रकाश, शशिकला सिंह, प्रेम कुमार, सुशील सिंह मुकेश कुमार, प्रियंका, राशिद खाँ आदि का योगदान रहा।

यह भी देखे:-

बैंक ऑफ बड़ौदा ने जीएल बजाज के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शैक्षणिक, ऑल-राउंडर और खेल उत्कृष्टत...
अंतर्राष्ट्रीय अनुबंध और रियल एस्टेट पर 3 दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स का आयोजन
समसारा विद्यालय का सीबीएसई 2025-26 परिणाम शानदार, छात्रों ने लहराया परचम
कल का पंचांग व राशि फल, 17 मई 2026
बैठक में स्टार्टअप और इनोवेशन पर हुई चर्चा
जिम्स, ग्रेटर नोएडा में एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध (एएमआर) जागरूकता पर हुआ कार्यशाला का आयोजन
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में "नई नवाचारी विचारों की खोज" विषय पर कार्यशाला आयोजित
क्रिप्टो से कमाने वालों पर टैक्‍स लगाने की तैयारी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कारोबार में आई तेजी
जीबीयू में विभाजन की विभीषिका पर प्रदर्शनी का आयोजन
LIVE Delhi News: हम मिलकर एक्शन प्लान बनाएंगे: गोपाल राय, दिल्ली-हरियाणा में स्कूल बंद
शारदा विश्वविधालय में "पावर ऑफ़ डिज़ाइन" विषय पर व्याख्यान
ठंड में सहारा बना आईआईएमटी कॉलेज, जरूरतमंदों को बांटे कंबल
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग ने डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज के सीएसआर कार्यक...
लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में लॉयड टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस इनक्यूबेटर (एल.टी.बी.आई.) का हुआ शुभारंभ
सेंट जोसफ स्कूल के बच्चे व शिक्षकों ने सड़क सुरक्षा के लिए ली शपथ
प्रजनन न्याय पर भी दिव्यांगजनों का अधिकार हो सुनिश्चित: गलगोटियास विश्वविद्यालय में कार्यशाला का आयो...