करप्शन फ्री इंडिया के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण करके दिया हरियाली का संदेश
दनकौर: आज करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा तहसील अध्यक्ष हरेन्द्र कसाना के नेतृत्व में दनकौर ब्लॉक के रोशनपुर गाँव स्थित प्राइमरी स्कूल में पौधरोपण किया।जिसमे कई पेड़ भिन्न भिन्न किस्म के लगाए।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिला सरंक्षक संजय भैया ने बताया कि आज संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा प्राथमिक विद्यालय रोशनपुर में पौधरोपण किया।जिसमें उन्होंने कई किस्म के पौधे लगाए जिनमे नीम,शीशम,जामुन,पापड़ी आदि के पौधे लगाये।उन्होंने बताया कि आज के युग मे पर्यावरण प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है।बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगो का खुले में सांस लेना दूभर हो रहा है।जिसके निवारण के लिए पौधे अधिक से अधिक मात्रा में लगाने चाहिए। संजय भैया ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक मात्रा में जगह-जगह पौधरोपण करने का आह्वान किया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने समाज से भ्र्ष्टाचार को जड़ से खत्म करने की शपथ भी ली।
इस दौरान करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर,तहसील अध्यक्ष हरेन्द्र कसाना,जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रधान,अरुण नागर,अरविंद सेक्रेटरी, अरुण कसाना,श्वेता इन्दौरिया, विनय नागर,गौरव कुमार आदि लोग मौजूद रहे।