मुख्य न्यायाधीश को उम्‍मीद- 17 नवंबर तक तय हो जाएगा अयोध्‍या में राम मंदिर बनेगा या नहीं

नई दिल्ली: अयोध्या मामले में 26 वें दिन की सुनवाई हुई. इस मुद्दे पर मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा है कि सभी को संयुक्त प्रयास करना होगा और पक्षकार समझौता कर अदालत को बताए. इस केस की सुनवाई 18 अक्टूबर तक पूरी होने की उम्मीद भी जताई. 27 सितंबर तक मुस्लिम पक्षकार अपनी बहस पूरी कर लेंगे. मुस्लिम पक्षकारों की तरफ से राजीव धवन ने कहा, ”अगले हफ़्ते तक हम अपनी बहस पूरी कर लेंगे.” इस पर CJI ने कहा, ”आप अपनी बहस इस महीने तक पूरी कर लेंगे.” इस पर रामलला विराजमान ने कहा कि उन्हें जवाब देने के लिए 2 दिनों का वक्त चहिये.

CJI ने कहा, ”हमें उम्मीद है कि हम अयोध्या राम जन्मभूमि मामले में 18 अक्टूबर तक सुनवाई पूरी कर लेंगे. इसके लिए हम सभी को संयुक्त प्रयास करना होगा. इसके बाद जजमेंट लिखने के लिए जजों को चार हफ्तों का वक्त मिलेगा.” सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ”अगर पक्षकार इस मामले को मध्यस्थता समेत अन्य तरीके से सैटल करना चाहते हैं तो कर सकते हैं. पक्षकार समझौता कर अदालत को बताएं.”
चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा, ”मध्यस्थता को लेकर पैनल का पत्र मिला. अगर पक्ष आपसी बातचीत कर मसले का समझौता करना चाहते है तो कर के कोर्ट के समक्ष रखे. मध्यस्थता कर सकते है. मध्यस्थता को लेकर गोपनीयता बनी रहेगी.”

सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि इस दौरान सुनवाई चलती रहेगी. सुनवाई काफी आगे तक बढ़ चुकी है इसलिए सुनवाई भी चलेगी. यानी 17 नवंबर तक फैसला आएगा. उल्लेखनीय है कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई इसी दिन रिटायर भी होंगे.

यह भी देखे:-

कोरोना: आज प्रधानमंत्री की बैठक आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ. संक्रमण के बढ़ते मामलों पर होग...
भारतीय पंचायत पार्टी ने कृषि विधेयक का किया विरोध 
सोनिया गांधी की ओर से बुलाई गई विपक्षी नेताओं की बैठक, शामिल होंगे उद्धव ठाकरे
पंचायत चुनाव: घर आ जा ‘परदेसी’, तेरा ‘प्रधान’ बुलाए रे, वोटरों को बुलाने के लिए सहूलियतों की लगी झड़...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ;  सेक्टर तीन के पार्कों को दुरुस्त करने के निर्देश
राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार को बड़ा झटका
48MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 10 की सेल आज, कीमत 12 हजार से कम
आप ने राष्टपिता महात्मा गांधी व शास्त्री जी को दी श्रद्धांजलि
एक्टिव सिटीज़न टीम के सदस्यों ने आज फूल डे को मनाया कूल डे
Rail Roko Andolan LIVE: 12 बजे से पहले ही बिहार में किसानों ने रोकी ट्रेन, रेलवे की तैयारी व जरूरी अ...
Dilip Kumar Death: यूसुफ सरवर खान............... दिलीप कुमार बनने तक का सफ़र , ऐसे बनाई हिंदी सिनेमा ...
काशी विश्वनाथ का अनोखा म्यूजियम हो रहा तैयार, जानिए क्या होगी खासियत
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में बढ़ते संक्रमण के चलते इंडिया रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष के लिए विका...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 112 वीं बोर्ड , बजट का हुआ निर्धारण
गौ सेवा कर रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने किया नव वर्ष का स्वागत
उत्तर प्रदेश में 2 दिन स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद