एनटीपीसी दादरी में विश्वकर्मा पूजा, “एक कदम प्लास्टिक वेस्ट मुक्त भारत’’ का किया गया व्यापक प्रचार-प्रसार

ग्रेटर नोएडा : एनटीपीसी दादरी में श्री विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। गैस प्लांट में आयोजित मुख्य पूजा स्थल पर मुख्य महाप्रबंधक (दादरी) अपूर्ब कुमार दास ने श्री विश्वकर्मा जी की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की और प्लांट, संयंत्रों के सुचारु और सुरक्षित प्रचालन तथा कर्मचारियों की सुरक्षा की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूजा और हवन में हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

श्री विश्वकर्मा पूजन समारोह-2019 के द्वारा एनटीपीसी दादरी में चल रहे स्वच्छता सेवा अभियान (11 सितंबर से 02 अक्टूबर, 2019) के अंतर्गत ‘‘एक कदम प्लास्टिक वेस्ट मुक्त भारत’’ का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

गैस प्लांट और कोल हैण्डलिंग प्लांट में क्रमशः श्री विश्वकर्मा पूजन समारोह के दौरान आयोजित नुक्कड़ नाटक के द्वारा कर्मचारियों सहित उपस्थित जन को प्लास्टिक/पाॅलिथीन के प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जागरुक किया गया और भारत को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने का संदेश दिया गया। नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने अपनी रोचक प्रस्तुतियों द्वारा दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने और प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। श्री विश्वकर्मा पूजन के अवसर पर कोल हैण्डलिंग प्लांट (सीएचपी) में आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। एनटीपीसी दादरी परिसर में भी अन्य एसोसियेट्स द्वारा भी श्री विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया।

श्री विश्वकर्मा पूजा के दौरान आयोजित भंडारों में इको फ्रेंडली पत्तलों, गलासो एंव चम्मचों का प्रयोग किया गया।

यह भी देखे:-

जीडी गोइंका पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया आर्मी डे
सर्वेन्ट क्वाटर में घरेलु सहायिका ने लगाई फांसी
ITS कॉलेज में मनाया गया शिक्षक दिवस, वक्ताओं ने साझा किए विचार
इंडिया एक्सपो मार्ट में चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला बौमा कॉन एक्सपो इंडिया 2023 का आयोजन
जहांगीरपुर नगर पंचायत में BPL कार्ड धारको को निःशुल्क दिए बिजली कनेक्शन
गौतमबुद्ध नगर : तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
गौतम बुद्ध नगर में शीतलहर से बचाव के लिए जारी की गई एडवाइजरी: 13 रैन बसेरों का सफल संचालन, कंट्रोल र...
सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल रैली,साइकिल रैली से सरकार पर साधा निशाना
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट निर्माण से प्रभावित युवाओं को रोजगार दिलाने की पहल, जेवर विधायक धीरेन्द...
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जीआईएमएस में सीएमई का आयोजन: मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने पर हुआ म...
विजय कौशल महाराज की कथा वाचन से मंत्रमुग्ध हुए ग्रेनो वासी
ब्रिटेन और ब्राजील समेत इन देशों के यात्रियों को भारत आने पर करना होगा कोरोना प्रोटोकाल का पालन
गौतमबुद्ध नगर : नवागंतुक पुलिस उपाधीक्षकों को मिली तैनाती
बायोफ्यूल क्रांति की ओर भारत: ग्रेटर नोएडा में "इंडिया बायोफ्यूल मीट 2025" का जोशपूर्ण समापन
नोएडा : सपा ने किया ग्रामीणों के धरने का समर्थन
शार्ट सर्किट से कबाड़ में लगी आग,गाड़ी जलकर हुई आग