प्रेम में असफल होने पर प्रबंधन के छात्र ने दे दी जान

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित एक कॉलेज से पीजीडीएम की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने सोमवार रात हॉस्टल में कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र सोमवार शाम को ही घर से वापस आया था। फोन पर सम्पर्क न होने पर मां ने हॉस्टल प्रबंधन को सूचना दी तो घटना के बारे में पता चला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमरे से एक डायरी मिली है, जिसमें मौत की वजह प्रेम प्रसंग बताया है। छात्र अपने मन की बात अक्सर डायरी लिखता था। पुलिस ने छात्र के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि कमरे से एक डायरी मिली है,जिसमें छात्र ने आत्महत्या की वजह प्रेम में असफल होना बताया है। छात्र ने लिखा है कि वह एक छात्रा को पसंद करता है, लेकिन छात्रा का कोई और पुरुष मित्र है। पुलिस ने बताया कि छात्र ग्लैअक्सर डायरी लिखता। छात्रा से प्रेम के संबंध में आखिरी बार 12 सितम्बर को लिखा था। प्रेम में असफल होने से आहत होने पर छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ग्रेटर नोएडा प्रथम तनु उपाध्याय ने बताया कि पीजीडीएम के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्र के कमरे से एक डायरी मिली है, जिसमें एक छात्रा से प्यार करने की बात लिखी है। प्रेम में असफल होने पर आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

आम आदमी पार्टी की दादरी में संगठनात्मक बैठक सम्पन्न
स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी विद्या गुर्जर को किया करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सम्मानित
जहां नहीं पहुंच पाएंगे फायर कर्मी, वहां अब आग बुझाएगा रोबोट
श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर आचार्य अशोकानन्द जी महाराज ने की   आदित्य घिल्डियाल  जी (AGM) न्यू हॉलैण...
यमुना प्राधिकरण की 71 वीं बोर्ड बैठक संपन्न, क्या फैसले लिए गए पढ़ें
UP JEECUP Counselling 2021: पहले राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट लिस्ट jeecup.nic.in पर जारी, इन स्टेप से ...
76वें गणतंत्र दिवस पर आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर में धूमधाम से हुआ उत्सव, वरिष्ठ अतिथियों का किया गया...
India Corona Cases: 30 हज़ार नए मामले , अकेले केरल में मिले लगभग 20 हजार मामले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनज़र गौतमबुद्ध नगर  ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी ...
द्रोणाचार्य ग्रुप आफ इन्स्टीट्शन्स में जोनल स्तरीय तीन दिवसीय डा0 अब्दुल कलाम स्पोर्टस फेस्ट-2019-20...
कलक्ट्रेट पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने फ़हराया तिरंगा, कहा जनसेवा अधिकारियों, कर्मचारियों का होना चाह...
सेक्टर बीटा वन में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों ने किया निरीक्षण, बाउंड्री वॉल और पार्क सुधार क...
रोटरी क्लब ग्रीन ने प्रज्ञान स्कूल के बच्चों के साथ चलाया यातायात जागरुकता अभियान, हेल्मेट और सीट बे...
अन्ना सत्याग्रह जन जागरूक साइकिल यात्रा: 19 जनपदों से होकर गुजरेगी
ओवैसी ने मांगी सुरक्षा: लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, बोले- मेरी हत्या हो सकती है
हर रिहायशी सेक्टर का होगा अपना सामुदायिक केंद्र