शहर में ठग सक्रीय, संभलकर करें एटीएम का उपयोग

ग्रेटर नोएड़ा। अगर आप एटीएम मशीन से रूपये निकालते हैं तो संभल जाइये। जरा सी चूक आपका लाखों का नुकसान करा सकती है। हो सकता है एटीएम से पैसा निकालते वक्त आपके बगल में खड़ा शख्स आपके पिन कोड़ को देख रहा हो और आपसे बोले कि ये मशाीन काम नही कर रही है बोल कर आपका रूपए निकाल लें। ग्रेटर नोएडा के एक निजी कंम्पनी में कार्यरत मैनेजर के इसी प्रकार से ठगों के इस गिरोह ने चुना लगाया है।

कासना कोतवाली क्षेत्र के गामा एक में रहने वाले संजय भंडारी एक निजी कंम्पनी में प्रोड़ेक्शन विभाग में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। संजय भंण्ड़ारी सोमवार रात साढ़े दस बजे कमर्शियल बैल्ट में लगे एचड़ीएफसी बैक के एटीएम मशीन से जब रूपए निकाल रहे थे तभी पीछे खड़े युवक ने संजय से बोला कि ये मशीन काम नही कर रही है । संजय ने दूसरी मशीन से 10हजार रूपए निकाल कर घर चले गए लेकिन जब घर पहुंचे तो उनके फोन पर 40 हजार रूपए निकलने का एसएमएस आ गया । संजय मंगलवार सुबह में बैक कर्मचारियों से संम्पर्क किया तो बैक कर्मचारीयों ने सीसीटीवी फुटेज को देखकर युवक की पहचान करवाईं। संजय ने पुलिस को बताया कि युवक ने चुपके से मेरा एटीएम पिन देख लिया था जिसके बाद उनके खाते से 40 हजार रूपए निकाल लिए गए।

कासना कोतवाली प्रभारी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि एटीएम पिन नंम्वर चुपके से देखकर रूपए निकालने का मामला आया है । चुपके से एटीएम पिन देखकर रूपया निकालने का गैग सक्रिय है जो इस प्रकार से धोखे से रूपए निकालने का काम करता है। पुलिस की टीम लगी हुईं है जल्द ही गैंग पकड़ा जाएगा ।

यह भी देखे:-

सैकड़ों होम बायर्स का पैसा हड़प करने वाले इन सात बिल्डर पर लगा गैंग्स्टर
बड़ी सफलता: थाना सूरजपुर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चोरी के दो वांटेड आरोपियों को पकड़ा, दो अवैध चाकू ...
दुल्हन की शिकायत लेकर दूल्हा पहुंचा थाने
नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
बिजली चोरी पकड़ने गई एनपीसीएल टीम पर हमला, चोटिल कर्मचारी
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते तीन गिरफ्तार
बादलपुर पुलिस ने नाजायज चाकू के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
REMDESIVIR/ACTMRA INJECTION की कालाबाजारी करते हुए दो गिरफ्तार   
पुलिस चौकी के सामने हुई चोरी, व्यवस्था पर उठे सवाल
पुलिस एनकाउन्टर में घायल हुआ इनामी फरार बदमाश
कासगंज अपडेट: एनकाउंटर में मारा गया सिपाही का हत्यारा
बाइक बोट स्कैम मामले में एक और गिरफ्तार
आॅन लाइन शाॅपिंग के नाम पर छात्र खेल रहा था ठगी का खेल, गिरफ्तार
दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूट की मोबाईल फ़ोन मोटरसाईकिल बरामद
चेकिंग के दौरान शातिर चोर पकड़े
बीटा-2 पुलिस ने वाहन और मोबाइल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार