पुलिस मुठभेड़ में पारदी गैंग का एक बदमाश घायल समेत चार गिरफ्तार

नोएडा : नोएडा में किसी बडी वारदात को अंजाम देने के इरादे से आए पारदी गैंग के बदमाशो के साथ थाना 49 और स्टार-1 के साथ सैक्टर-50 नोएडा के पास लिंक रोड से पास हुई मुठभेड़ के बाद एक बदमाश पुलिस की गोली लगने के घायल हो गया, जबकि पुलिस को चकमा देकर भाग रहे तीन बदमाशो को पुलिस कोम्बिंग ऑपरेशन चला कर गिरफ्तार करने में सफल रही। बदमाशो को दो कारों एवं चोरी के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ के बाद भाग रहे तीन बदमाशो को संजय उर्फ संदीप चैधरी, पवन उर्फ प्रमोद, गजेन्द्र पारदी को पुलिस गिरफ्तार करने सफल रही। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय दो जिन्दा व एक खोखा कारतूस व दोनों कारों अर्टिगा एवं होण्डा सिविक कार की डिग्गी से एक काले रंग के बैग में दो अदद पेचकस बडे, एक लोहा कटर, एक तार कटर, एक कैंची, दो छोटी टार्च, एक बर्मा छेद करने वाला, एक मूव स्प्रै, 4 मास्क मुह छिपाने के, एक ओडोमास टयूब एवं लुंगी के टुकडे बरामद किये गये है।

बता दें मध्यप्रदेश के रहने वाले पारदी गैंग हार्डकोर अपराधी की श्रेणी में आते है । वे दिन में रैकी कर बड़ी इमारतों व घरों को चिन्हित करते है तथा रात को नकबजनी की वारदात को अंजाम देते है। इसके लिए वे हिंसा का भी सहारा लेते है।

नोएडा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति – *जनपद गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य।*

आज दिनांक 12.09.2019 की रात्रि करीब 01ः30 बजे थाना सै0-49 एवं स्टार-1 संयुक्त टीम द्वारा सैक्टर-50 नोएडा के पास लिंक रोड से बाद पुलिस मुठभेड के चार बदमाशों को (जिसमें से एक बदमाश आतिश पारदी पुत्र सुरेश पारदी निवासी हड्डी मिल थाना कोतवाली जनपद गुना (मध्य प्रदेश) जो गोली लगने से घायल हो गया) व तीन अन्य बदमाश 1-संजय उर्फ संदीप चैधरी, 2-पवन उर्फ प्रमोद, 3-गजेन्द्र पारदी को मय दो कारों एवं चोरी के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय दो जिन्दा व एक खोखा कारतूस व दोनों कारों अर्टिगा एवं होण्डा सिविक कार की डिग्गी से एक काले रंग के बैग में 2 अदद पेचकस बडे, 1 अदद लोहा कटर, 1 अदद तार कटर, 1 अदद कैंची, 2 अदद टार्च छोटी, 1 अदद बर्मा छेद करने वाला, 1 अदद मूव स्प्रै, 4 अदद मास्क मुह छिपाने के, 1 अदद ओडोमास टयूब एवं लुंगी के टुकडे बरामद किये गये है। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।

*मीडिया सेल*
*गौतमबुद्धनगर पुलिस*

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा: धारदार हथियार से युवक की हत्या
जनता इंटर कॉलेज की छात्रा को अगवा करने की कोशिश, मोटरसाइकिल से कूदी बच्ची, मामूली चोटें, जांच में जु...
मोटरसाईकिल लूट कर भाग रहे बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
टॉयलेट करने से मना किया तो मार दी गोली , महिला घायल, हालत नाजुक
धरा गया भूमाफिया "मुखिया ", बिसरख पुलिस ने किया गिरफ्तार
नोएडाः मासूम बच्ची से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दिखाई त्वरित कार्रवाई
समलैंगिक डेटिंग ऐप पर ठगी और लूट का खतरनाक खेल! GRINDR पर दोस्ती, फिर कार में मारपीट कर उड़ाए पैसे
तेज आवाज में म्यूजिक बजाने पर टोका, कर दी मारपीट, वीडियो वायरल
मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
बंद पड़ी कंपनी में चोरी करने वाला गिरफ्तार
शिव मंदिर से दानपात्र चोरी
चाइल्ड लाइन ने किया जागरूकता कार्यक्रम
हनी ट्रैप में फंसकर लूटने वाली दो महिलाओं अमित सात गिरफ्तार , बंधक बनाये युवक को पुलिस ने सकुशल छुड़...
नोएडा से गांव लौट रहे युवक को टैंकर ने कुचला, मौत
परिवार सोता रहा, चोर उड़ा ले गए नगदी व जेवरात
शराब पीने के लिए कर दिया क़त्ल , चार गिरफ्तार