किसान एकता संघ ने बिजली दरों की वृद्धि का विरोध किया
ग्रेटर नोएडा : आज किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश महासचिव सतीश कनारसी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा बिजली की दरों में की गयी बढ़ोत्तरी के विरोध में जेवर तहसील में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी जेवर तहसील को सौपा। इस मौके पर प्रदेश महासचिव सतीश कनारसी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने बिजली की दरों को बढ़ाकर किसान की कमर तोड़ने का काम किया है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। बिजली की आपूर्ति सही समय से नहीं हो रही है। किसान धान की फसल की सिंचाई के लिए परेशान हो रहा है।किसानों पर थोपी गयी बढ़ी बिजली दरों को अगर प्रदेश सरकार द्वारा वापिस नही किया गया तो किसान एकता संघ संगठन प्रदेश भर में बड़ा आंदोलन करेगा। इस मौके पर रफीक, दुर्गेश शर्मा,अरूण एडवोकेट, राहुल नागर,हिमाचल कसाना,कन्नु खटाना,इरशाद उल्ला,बिबेश नागर,शकील, इदरिश,महमूद हशन,समसुद्दीन,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।