भारतीय क्रिकेटर परविंदर अवाना पर बदमाशों ने किया हमला
ग्रेटर नोएडा : भारतीय क्रिकेटर परविंदर अवाना पर कार सवार पांच बदमाशों द्वारा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है साईट – 4 स्थित एक बर्फ फैक्ट्री के पास परविंदर अवाना पर बदमशों ने हमला किया है ।
बता दें कल परविंदर ही हरिद्वार से डाक कावड़ लेकर लौटे हैं। अपने पैरों की सिकाई के लिए वो वर्फ लेने अपने चार साथियों के साथ एसयूवी पर पहुंचे थे। वहीँ फैब्रिकेटर से पांच बदमाश मार पिटाई कर रहे थे। बदमाशों को लगा परविंदर फैब्रीकेटर के सपोर्ट में आये हैं। बदमाशों ने परविंदर पर भी लाठी डंडों से हमला कर दिया और उनकी एसयूवी गाडी में तोड़ फोड़ की और फरार हो गए ।
जाते-जाते बदमाशों ने खुद को सुन्दर भाटी गैंग का बताते हुए परविंदर को धमकाया । इधर सूचना मिलने पर ऐच्छेर चौकी पुलिस पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करते हुए बदमाशों की तलाश कर रही है।
